Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर मे लगातार बारिश ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। राज्य के अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है,

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है। मौसम सुहाना होने के साथ-साथ कई इलाकों में तेज बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।
    9 जुलाई तक झारखंड में येलो अलर्ट, लगातार बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    । झारखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक राज्य के कई जिलों के लिए बारिश, वज्रपात और आकाशीय घटनाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज गर्जन, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले मैदानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के पास नहीं जाने की सलाह दी है।

    लगातार हो रही बारिश से कई निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। किसानों के लिए यह बारिश लाभदायक मानी जा रही है, क्योंकि इससे धान की रोपाई और खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिल रही है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में संयुक्त पुलिस कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह का शातिर अपराधी मुठभेड़ में घायल
    Next Article रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.