Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अग्निपथ योजना पर कांग्रेस का प्रदर्शन सिर्फ और सिर्फ राजनीति, वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने कभी नही की युवाओं की चिंता: भाजपा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    अग्निपथ योजना पर कांग्रेस का प्रदर्शन सिर्फ और सिर्फ राजनीति, वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने कभी नही की युवाओं की चिंता: भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अग्निपथ योजना पर कांग्रेस का प्रदर्शन सिर्फ और सिर्फ राजनीति, वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने कभी नही की युवाओं की चिंता: भाजपा

    जमशेदपुर। केंद्र सरकार द्वारा सैन्य सुधार योजना अग्निपथ पर बुधवार को किये गए कांग्रेस के प्रदर्शन को भाजपा ने पूरी तरह से शुद्ध राजनीति करार दिया है। सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा और सशस्त्र बलों के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस नौजवानों को गुमराह करना चाहती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार देश में युवाओं की सशक्त फौज खड़ी करेगी। देश में कई वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही है, लेकिन युवाओं को राष्‍ट्रभक्ति और अनुशासन देने की ऐसी कोई योजना कांग्रेस नहीं ला सकी। यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें युवाओं को फौज के भीतर भागीदार बनने का सुनहरा अवसर मिलेगा। गुंजन यादव ने कहा कि अग्निपथ योजना का निर्णय सरकार ने बहुत सोच-समझकर किया है। इस पूरी योजना को सेना के ऑफिसर और विश्लेषकों की सलाह पर किया गया है। अग्निपथ योजना का विरोध कर कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ अपनी राजनीति कर रहे हैं। देश के युवाओं ने देश की जरूरत एवं स्वयं की बेहतरी वाली इस योजना को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। भारतीय वायु सेना में इस योजना के तहत देश सेवा करने के लिए युवाओं ने साढ़े सात लाख रिकॉर्ड तोड़ आवेदन करके दिशाहीन विपक्ष को करारा जवाब दिया है जो अग्निपथ योजना पर सवाल उठा रहे हैं। कहा कि युवाओं को अग्निवीर बनकर एक अच्छे रोजगार के साथ चार साल देश की सेवा का अवसर मिलेगा। जिनमें से पच्चीस प्रतिशत युवा सेना में आगे की सर्विस पूरा करेंगे। कहा कि केंद्र सरकार स्थायी नौकरी के कोटा को बढ़ाने पर भी विचार कर रही है।

    अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं में भारी उत्साह: प्रेम झा
    भाजपा जमशेदपुर महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने अग्निपथ योजना पर कांग्रेस के प्रदर्शन को पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि युवाओं में अग्निपथ योजना को लेकर भारी उत्साह है जिसका अंदाजा भर्ती हेतु रिकॉर्ड संख्या में प्राप्त हो रहे आवेदन पत्रों से लगाया जा सकता है। प्रेम झा ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं से कई वादे किए परंतु सरकार बनने के बाद सबसे अधिक विश्वासघात युवाओं से किया। कहा कि योजना के तहत भारतीय सेना द्वारा शानदार ट्रेनिंग दिए जाने से युवाओं को राज्य पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी सहित अन्य नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी। इससे उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत सारे विकल्प भी मिलेंगे। कहा कि आज कांग्रेस सकारात्मक विमर्श के बजाय लोगों को दिग्भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रभात कुमार होंगे जमशेदपुर एसएसपी,राज्य सरकार ने आईपीएस रैंक के अधिकारियों का किया तबादला
    Next Article आजसू के लिए भस्मासुर साबित हो रहे हैं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस?

    Related Posts

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    May 10, 2025

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    May 10, 2025

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मां धरती पर विधाता की प्रतिनिधि यानी देवतुल्य है

    भारत के सैन्य दृष्टिकोण में आया बदलाव महत्वपूर्ण

    ब्रांड मोदी से चलती है विरोधियों की भी रोजी-रोटीः प्रो.संजय द्विवेदी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    शादी के अगले दिन ड्यूटी पर लौटा आर्मी जवान

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.