Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के निलंबित विधायकों को ओडिशा विधानसभा से ‘निकाला’ गया
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस के निलंबित विधायकों को ओडिशा विधानसभा से ‘निकाला’ गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस के निलंबित विधायकों को ओडिशा विधानसभा से ‘निकाला’ गया

    भुवनेश्वर, 26 मार्च (भाषा) कांग्रेस के एक नेता ने बुधवार को आरोप लगाया कि अपने खिलाफ कार्रवाई को लेकर विधानसभा के आसन के निकट धरने पर बैठे पार्टी के निलंबित विधायकों को जबरन विधानसभा से निकालकर कांग्रेस भवन के निकट छोड़ दिया गया।

    उन्होंने कहा कि विधायकों को मंगलवार रात विधानसभा से ‘‘जबरन बाहर निकाल दिया गया’’ और उन्हें मास्टर कैंटीन में सड़क पर रात बितानी पड़ी।

    कांग्रेस के निलंबित नहीं किए गए दो विधायकों में से एक विधायक ताराप्रसाद बहिनीपति ने आरोप लगाया, “हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया और आधी रात को हमें विधानसभा से जबरन बाहर निकाल दिया गया। यह पूरी तरह से अवैध और अलोकतांत्रिक है।”

    कांग्रेस की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष भक्त चरण दास और ओडिशा के एआईसीसी प्रभारी अजय कुमार लल्लू 12 पार्टी विधायकों के निलंबन के विरोध में बुधवार को मास्टर कैंटीन क्षेत्र में धरने पर बैठे हैं।

    कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता रामचंद्र कदम ने आरोप लगाया कि विधानसभा में पार्टी विधायकों को भोजन, पानी और यहां तक ​​कि शौचालय की सुविधा भी नहीं दी गई। कदम मंगलवार रात विधानसभा में उस समय घायल हो गए, जब एक सुरक्षाकर्मी के दरवाजा बंद करते समय उनका हाथ दरवाजे के बीच में आ गया। उनकी उंगली में चोट लग गई।

    कांग्रेस विधायकों को मंगलवार को ‘अनुशासनहीनता’ के आरोप में सदन से सात दिन के लिए निलंबित कर दिया गया। वे पिछले साल जून में भाजपा के सत्ता में आने के बाद राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए सदन की समिति के गठन की मांग कर रहे थे।

    कांग्रेस के 12 विधायकों के निलंबन के बाद मंगलवार रात विधानसभा के बाहर भी टकराव की स्थिति पैदा हो गई, क्योंकि पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। बाद में पुलिस नेताओं को सुरक्षित स्थान पर ले गई और उन्हें छोड़ दिया।

    भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जगमोहन मीना ने बताया कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया और रिजर्व ग्राउंड में छोड़ दिया गया।

    कांग्रेस के ओडिशा प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने कहा, “कांग्रेस पार्टी ओडिशा में महिलाओं के शोषण और अत्याचार की जांच के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ रही है। हमारे 12 विधायकों को सदन से बाहर निकाल दिया गया और अब जब प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरण दास जी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयदेव जेना जी विधानसभा में धरने पर बैठे विधायकों से मिलने जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें जबरन गिरफ्तार कर लिया। सरकार उच्चस्तरीय जांच से क्यों डर रही है? जांच कमेटी न बनाकर वह क्या छिपाना चाहती है?”

    निलंबित कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने बुधवार को कहा, “यह स्पष्ट कर दें – निलंबन और धमकी हमें रोक नहीं सकती। जब तक ओडिशा की हर महिला सुरक्षित महसूस न करे और उसे न्याय न मिले तब तक हम विधानसभा के अंदर और बाहर अपनी लड़ाई तब तक जारी रखेंगे।”

    कांग्रेस के निलंबित विधायकों को ओडिशा विधानसभा से ‘निकाला’ गया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड के हजारीबाग में धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव
    Next Article प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए किया गया है बहुत कम बजट आवंटन : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी

    Related Posts

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    May 21, 2026

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    May 21, 2026

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.