Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार का हिस्सा, लेकिन डिसीजन मेकर नहीं: राहुल के बयान से राजनीति गर्माई
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार का हिस्सा, लेकिन डिसीजन मेकर नहीं: राहुल के बयान से राजनीति गर्माई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. लगता है महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. प्रदेश के आला नेताओं के बीच हाई प्रोफाइल बैठकों का दौर जारी है, भाजपा लगातार प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है, ऐसे में राहुल गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है. राहुल का कहना है कि कांग्रेस, महाराष्ट्र में केवल उद्धव ठाकरे सरकार को सपोर्ट कर रही है और इस सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसलों में कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है. श्री गांधी ने एक वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कांग्रेस पार्टी पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुड्डुचेरी में सरकार चला रही है और फैसले ले रही है, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसा नहीं है. सरकार चलाने और किसी सरकार को समर्थन देने में फर्क है. दरअसल, राहुल से पूछा गया था कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण क्यों नहीं रुक रहा है.

    राहुल गांधी का बयान ऐसे समय आया है जब एक दिन पहले ही भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की है और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. इसके बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने आधी रात को उद्धव ठाकरे से मुलाकात की. वहीं शरद पवार ने भी राज्यपाल से मुलाकात की. एक के बाद एक मुलाकातों के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या महाराष्ट्र में सब कुछ ठीक है.

    उद्धव सरकार पर कोई संकट नहीं : राउत

    शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि उद्धव ठाकरे सरकार को कोई संकट नहीं है. हालांकि समय-समय पर तीनों दलों के मतभेद साफ झलकते रहे हैं. राकांपा के पास गृह मंत्रालय है और वह गठबंधन में सब पर हावी है. खुद उद्धव ठाकरे अपने हावभाव से इसके मामले में अपनी मजबूरी जाहिर कर चुके हैं. वहीं कांग्रेस नेताओं की शिकायत है कि सरकार में उनकी कोई नहीं सुनता है. खुद उद्धव ठाकरे बड़े फैसले लेने से पहले कांग्रेस नेताओं की राय नहीं लेते हैं. ऐसे में कांग्रेस के लिए गठबंधन में बना रहना मुश्किल हो रहा है. महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता यह बात केंद्रीय नेतृत्व तक कई बार पहुंचा चुके हैं, लेकिन वहां से भी कोई रिस्पांस नहीं मिला.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article3276 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों अब तक 42 लाख प्रवासी श्रमिकों को घरों तक पहुंचाया
    Next Article COVID-19: केंद्र सरकार के आंकड़ों से राहत, रिकवरी रेट बढ़कर 41.61 फीसदी हुआ

    Related Posts

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.