Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास उप योजना पर कटौती को लेकर कांग्रेस का हमला, 14 अप्रैल को मानव श्रृंखला का ऐलान
    Breaking News Headlines Uncategorized खबरें राज्य से झारखंड रांची

    झारखंड में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास उप योजना पर कटौती को लेकर कांग्रेस का हमला, 14 अप्रैल को मानव श्रृंखला का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास उप योजना पर कटौती को लेकर कांग्रेस का हमला, 14 अप्रैल को मानव श्रृंखला का ऐलान

    झारखंड की राजधानी रांची, के शहीद चौक स्थित झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस भवन में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पूर्व वित्त मंत्री सह विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने केंद्र सरकार पर अनुसूचित जाति (SC) और जनजाति (ST) योजनाओं में कटौती का आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि यह मुद्दा केवल झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है।

    झरखण्ड काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला बनाई जाएगी, जो डॉ. राजेंद्र प्रसाद चौक तक जाएगी इस दौरान अनुसूचित जाति उप -योजना तथा अनुसूचित जनजाति उप- योजना के सुध्ढ़ीकरण के लिए कानून बनाने की मांग की जाएगी ।

    वही राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि अनुसूचित जाति उप-योजना और अनुसूचित जनजाति योजना के तहत इंदिरा गांधी सरकार ने 1975-76 एवं 1979-80 में आदिवासी कल्याण के लिए विशेष योजनाएं बनाई थीं। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इन योजनाओं के बजट में भारी कटौती की है। 2021 से 2024 तक केवल 3500 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि 10 वर्षों में यह राशि 11 लाख करोड़ होनी चाहिए थी।

    वही राज्य ने पूर्व वित्त मंत्री और काँग्रेस के विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत आदिवासी कल्याण के लिए विशेष प्रावधान है, जिसे लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने हर साल इन योजनाओं का ऑडिट कराने की मांग की ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

    कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे को संसद में उठाया है और इसे कानूनी दर्जा देने की मांग की है। यदि केंद्र सरकार नहीं मानी तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

    14 अप्रैल को मानव श्रृंखला का ऐलान झारखंड में अनुसूचित जाति-जनजाति विकास उप योजना पर कटौती को लेकर कांग्रेस का हमला
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग ने गदरा , रहरगोड़ा एवं बारीगोड़ा के देहात क्षेत्र में 500 नारायण को भोजन कराया एवं 500 फलदार पौधे का वितरण किया
    Next Article नहाने गये एक ही परिवार के 8 युवकों में 3 की मौत शव बरामद

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.