ब्यूरो चन्दन शर्मा
बेगूसराय :बिहार के कुशासन सरकार के कार्यकाल में बढ़ती
अराजकता,अपराध,भ्रष्टाचार व छात्र,शिक्षक,युवा एवं आम जनता के खिलाफ दमनकारी नीति,मासूमों एवं बेकसूरों पर हो रहे लाठीचार्ज वाली इस तानाशाही के विरुद्ध निरंतर चल रहे भारतीय जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष सम्राट चौधरी व भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के द्वारा राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान की घोषणा की गई है। प्रेस विज्ञप्ति जारी करके भारतीय जनता युवा मोर्चा के बेगूसराय जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी ने सूचना देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार युवा मोर्चा के बेगूसराय जिले के कार्यकर्ता 25 जुलाई से 9 अगस्त तक जिला मुख्यालय समेत विभिन्न सांगठनिक मंडलों में हस्ताक्षर अभियान चला हर वर्ग के लोगों को इस अराजक व्यवस्था के खिलाफ एकजुट करने का कार्य करेगी। 25 जुलाई को जिला मुख्यालय के हड़ताली चौक पर इसका शुभारंभ किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि बिहार सरकार ने अराजकता का जो माहौल प्रदेश मे उत्त्पन्न कर रखा है वह बर्दाश्त के योग्य कतई नही है, समाज की चिंता किये बिना यह भ्र्ष्ट शासन व्यवस्था चलाने वाली सरकार ने अपने प्रशासन को लाठी चलाने वाली कठपुतली बना दिया है जिसका खामियाजा उन्हें अवश्य भुगतना होगा। बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार में जहाँ एक और अराजकता व बेरोजगारी चर्मोत्कर्ष पर है वही दूसरी और 10 लाख नौकरी का वादा करके सत्ता के नशे में चूर चाचा-भतीजे कुम्भकर्ण की नींद सोये हुए हैं, परंतु बिहार की न्यायप्रिय जनता को ठगने का समय अब समाप्त हो चुका है जनता सब देख रही है व जनता को हस्ताक्षर अभियान में साथ खड़ा कर भारतीय जनता युवा मोर्चा इस बात का संदेश देगी व यह भी प्रदर्शित करेगी कि जनता अब इस दमनकारी नीति वाली विनाश पुरुष को छोड़ न्याय एवं विकास के साथ खड़ी है। बिहार में आपराधिक गतिविधियां बढ़ती ही चली जा रही है, आये दिन हो रहे घटनाओं पर सब सत्ता लोभी मूकदर्शक बन बैठे हैं, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली बढ़ती ही जा रही है, सरकारी विद्यालयों में न तो शिक्षक हैं न ही शैक्षणिक व्यवस्था, 9वीं फेल को झेलता हमारा बिहार अब तैयारी कर रहा है बिहार से चाचा-भतीजा के विदाई करने का और हस्ताक्षर अभियान में हमारे कार्यकर्ता बिहार की तमाम जनता को जोड़ इस बात को प्रमाणित करेंगे। लोकसभा संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन पप्पु, जिला महामंत्री कुंदन भारती, रामप्रवेश सहनी,राकेश पांडेय,जिला उपाध्यक्ष रौनक कुमार,सुनील सिंह,मिरतुंजय वीरेश,प्रवक्ता शुभम कुमार,आयुष ईश्वर,राजीव मेहता,मोनू कुमार,ऋषि राज एवं अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।