Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा सदर अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जामताड़ा सदर अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा सदर अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से गर्भवती महिला की बिगड़ी हालत

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जामताड़ा। जामताड़ा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। मिहिजाम थाना क्षेत्र के केलाही गांव निवासी पांच माह की गर्भवती आदिवासी महिला प्रीति हांसदा को शनिवार रात करीब 10 बजे अचानक ब्लीडिंग होने के बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने अस्पताल में पर्ची कटवाकर भर्ती कराया और बेड भी मिल गया, लेकिन पूरी रात कोई डॉक्टर इलाज के लिए नहीं पहुंचा।

    परिजनों का आरोप है कि रातभर अस्पताल में एक भी महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। वे अस्पताल कर्मियों और नर्सों से लगातार डॉक्टर बुलाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रात में मौजूद एएनएम और जीएनएम भी डॉक्टर के लिखित परामर्श के बिना दवा या इंजेक्शन देने में असमर्थ थीं। इस दौरान महिला की हालत लगातार बिगड़ती रही और रक्तस्राव जारी रहा।

    रविवार सुबह करीब 7 बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मिहिजाम के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान गर्भपात कराना पड़ा। फिलहाल महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

    मामले को लेकर समाजसेवी आकिब जावेद खान और समानत मरांडी ने बताया कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण गर्भपात हुआ। उन्होंने कहा कि यदि देर होती तो महिला की जान भी जा सकती थी। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्वास्थ्य मंत्री का गृह क्षेत्र होने के बावजूद सदर अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

    वहीं मामले पर सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की जांच कर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरनडीह फाटक के समीप नाली एवं कल्वर्ट निर्माण कार्य का शिलान्यास
    Next Article केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले अर्जुन मुंडा, झारखंड के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

    Related Posts

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    October 22, 2026

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    October 22, 2026

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग्स और सट्टेबाजी पर सरयू राय का सख्त रुख, एसएसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम

    संरा की रिपोर्ट में दाऊद की डी-कंपनी को ‘भारत स्थित’ गिरोह बताया गया, नयी दिल्ली ने जताई आपत्ति

    फ्रांस में अशांति और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी

    प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी

    अमेरिका का बड़ा एक्शन, सरकारी सिस्टम से DeepSeek हटाने का आदेश, चीन को डेटा लीक होने का खतरा बताकर लगाई रोक

    सीजेपी नेताओं को नहीं मिली राहत, वापस ली याचिका, दिल्ली हाईकोर्ट की फटकार के बाद लिया फैसला

    भुवनेश्वर कुमार के अनुभव से मजबूत होगी टीम इंडिया की गेंदबाजी, श्रेयस अय्यर ने बताई वापसी की अहमियत

    SBI डेटा लीक में नया अपडेट 3,897 ग्राहकों की जानकारी उजागर होने की पुष्टि, साइरिसिम पर अब भी सस्पेंस

    IIT मद्रास के पूर्व छात्र का बड़ा धमाका AI चिप्स की गर्मी कम करने वाली टेक्नोलॉजी के लिए जुटाए 9 मिलियन डॉलर

    Tesla की उड़ने वाली कार Roadster की भारत में बुकिंग शुरू, ₹2.50 करोड़ तक जमा करने होंगे लेकिन डिलीवरी पर सस्पेंस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.