Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कमिश्नर एवं डीआईजी, कोल्हान प्रमंडल जिले के स्वीप गतिविधियों में हुए शामिल, वाहन स्टीकर, कॉफी मग किया गया लॉन्च
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    कमिश्नर एवं डीआईजी, कोल्हान प्रमंडल जिले के स्वीप गतिविधियों में हुए शामिल, वाहन स्टीकर, कॉफी मग किया गया लॉन्च

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कमिश्नर एवं डीआईजी, कोल्हान प्रमंडल जिले के स्वीप गतिविधियों में हुए शामिल, वाहन स्टीकर, कॉफी मग किया गया लॉन्च

    मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, सेल्फी, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ एवं गुब्बारे उड़ाकर मतदान का दिया संदेश

     

    कमिश्नर, कोल्हान श्री हरि कुमार केशरी एवं डीआईजी, कोल्हान श्री चौथे मनोज रतन ने पूर्वी सिंहभूम जिले में चलाये गए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शिरकत की । समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग द्वारा कई तरह की गतिविधियां आयोजित की गई । इस दौरान 25 मई 2024 को अधिक से अधिक संख्या में लोग वोट डालने बूथों में जाएं, लोकतंत्र की मजबूती में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो इसके लिए प्रेरित किया गया ।

    स्वीप कार्यक्रम में पड़ोसी राज्यों ओड़िशा के सुंदरगढ़, मयूरभंज, क्योंझर जिला, पश्चिम बंगाल के पुरूलिया, पश्चिम मेदनीपुर, झारग्राम जिला तथा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, रांची, खूंटी, सिमडेगा जिला के डीसी, एसएसपी, एसपी एवं अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया ।

     

    इस दौरान जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग की ओर से तैयार किए गए वाहन स्टीकर, कॉफी मग को लॉन्च किया गया । साथ ही समाहरणालय परिसर में बनाये गए आकर्षक रंगोली एवं सेल्फी प्वाइंट में पदाधिकारियों ने तस्वीर खिंचाई । मतदाता शपथ पाठ का आयोजन कर आगामी चुनाव में मतदान करने की सभी ने प्रतिबद्धता जताई । वहीं हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर तथा गुब्बारे उड़ाकर मतदान का संदेश दिया ।

     

     

    मौके पर कमिश्नर, कोल्हान एवं डीआईजी, कोल्हान ने मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ जिले के गांव, पंचायत, प्रखंड, बाजार-हाट व सुदूरवर्ती गांव सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कम मतदान प्रतिशत वाले बूथ में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को जागरूक करेगी । आयोजित स्वीप कार्यक्रम का नेतृत्व उप विकास आयुक्त सह स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने किया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकानून को अंगूठा दिखाने वाले पर कारवाई लाजिमी:मंत्री प्रेम कुमार
    Next Article लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कमिश्नर, कोल्हान एवं डीआईजी, कोल्हान ने की अंतर्राज्यीय व अंतर्जिला प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.