Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अचानक CM नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, आज की सभी कार्यक्रम रद्द
    Headlines बिहार

    अचानक CM नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, आज की सभी कार्यक्रम रद्द

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अचानक CM नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, आज की सभी कार्यक्रम रद्द

    पटना. इस वक्त बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब हो गयी है. जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार की सेहत नासाज है, इसकी वजह से उनके आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि ठंड और बदलते मौसम के कारण मुख्यमंत्री को वायरल बुखार हुआ है, इसकी वजह से आज डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है.

     

     

    सीएम आवास के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार को बदलते मौसम और ठंड के कारण वायरल फीवर हो गया है. इस वजह से उनकी सेहत थोड़ी नासाज है. ऐसे में डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. इसलिए सीएम नीतीश कुमार के आज के सभी कार्यक्रम रद्द किए गए हैं. दरअसल सीएम नीतीश कुमार को आज पटना से लेकर राजगीर तक में कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. लेकिन, तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से आज सीएम इन कार्यक्रमों में नहीं शामिल होंगे.

     

     

    अडानी ग्रुप के MD से होनी थी मुलाकात

    बता दें, मुख्यमंत्री को आज ज्ञान भवन में बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होना था. आज शाम सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात अडानी ग्रुप के प्रबंध निदेशक प्रणव अडानी से भी होनी थी. वहीं बिजनेस कनेक्ट कार्यक्रम में नीतीश कुमार की मौजूदगी में कई कंपनियों के साथ MOU भी साइन होना था. लेकिन, तबीयत खराब होने की वजह से अब सीएम नीतीश कुमार ज्ञान भवन नहीं जाएंगे. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजगीर में भी कई कार्यक्रमों में शामिल होना था. ऐसे में तबीयत खराब होने के कारण मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहर में लगातार बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान
    Next Article जगजीत सिंह डल्लेवाल की तस्वीर लिए सीजीपीसी ने केंद्र सरकार के विरुद्ध किया रोष प्रदर्शन

    Related Posts

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    October 25, 2026

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    October 25, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    October 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    एक व्हाट्सएप चैट,स्क्रीनशॉट हत्या का आरोप और सुप्रीम कोर्ट का फैसला! -हत्या के केस में फैसले ने बढ़ा

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! मुंबई की कंपनी पर ₹212 करोड़ का बैंक फ्रॉड केस, डायरेक्टर्स के घरों पर छापे

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी

    जादूगोड़ा में पहली बार विजया मिलन समारोह, सभी पूजा समितियां सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.