Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं तथा हेल्पडेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ
    ===================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों में डिजिटाइजेशन से कार्यों में सहूलियत के साथ आएगी गति_*
    ===================
    ◆ *_मुख्यमंत्री ने सेविकाओं से कहा- राज्य सरकार द्वारा प्रदत स्मार्टफोन का इस्तेमाल सरकार द्वारा बताए गए एप्प के जरिए ही कार्यों में करें_*
    ===================
    ● *_स्मार्टफोन एक सहयोगी की तरह आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों को बना रहा आसान_*

    ● *_स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीके से सदुपयोग करें। लोक लुभावन एवं प्रलोभन वाले संदेशों से बचें। एप्प डाउनलोड करने में सावधानी बरते_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    आज तकनीक का जमाना है। तकनीकें भी हर दिन तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं गतिविधियों में डिजिटाइजेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि महिलाओं एवं बाल कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों में सहूलियत के साथ तेजी आ सके। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं एवं हेल्प डेस्क कर्मियों के बीच स्मार्टफोन वितरण हेतु आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

    *_विवरणी एवं रिपोर्ट तैयार करने में आसानी के साथ हो सकेगी रियल टाइम मॉनिटरिंग_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हर हाथ में स्मार्ट फोन है। स्मार्ट फोन आपके साथ चौबीसों घंटे रहने वाले एक सहयोगी की भूमिका निभा रहा है । यह आपके द्वारा किए जा रहे कार्यों को आसान बना रहा है। ऐसे में स्मार्ट फोन के बिना एक कदम भी आगे बढ़ना आसान नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा आंगनबाड़ी सेविकाओं, पर्यवेक्षिकाओं एवं हेल्थ डेस्क कर्मियों को स्मार्टफोन दिया जा रहा है, ताकि आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से निभा सके। इससे आप आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों तथा कार्यों से संबंधित हर दिन की विवरणी और रिपोर्ट को आसानी से तैयार करने के साथ सुरक्षित भी रख सकेंगे। इसके जरिए आपके द्वारा किए गए कार्यों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सकेगी।

    *_स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीक़े से सदुपयोग करें_*

    मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और पर्यवेक्षिकाओं से कहा कि आपको जो स्मार्टफोन दिया जा रहा है, उसका इस्तेमाल सरकार द्वारा बताए गए एप्प के जरिए सरकारी कार्यों में करें। अपने मोबाइल फोन में एप्प डाउनलोड करने में सावधानी बरतें। लोक- लुभावन तथा प्रलोभन वाले संदेशों के झांसे में ना आएं। इसमें थोड़ी सी भी चूक और लापरवाही बरती तो आपको आर्थिक नुकसान के साथ कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है , ऐसे में अपने स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीके से सदुपयोग करें।

    *_स्मार्टफोन के भी सकारात्मक और नकारात्मक पहलू हैं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्मार्टफोन की वजह से पूरी दुनिया मुठ्ठी में कैद सी हो गयी है। आपके स्मार्टफोन में हर वह जानकारी उपलब्ध है, जिसको जानने की आपको इच्छा होती है। आज स्मार्ट फोन की वजह से हमारी जिंदगी का हर पल प्रभावित हो रहा है। आप घर में पर्स भूल सकते हैं, लेकिन स्मार्ट फ़ोन छोड़ना नहीं भूलते। ऐसे में यह कहना लाजमी है कि हर चीज की तरह स्मार्ट फोन के भी सकारात्मक और नकारात्मक पहलू हैं। विशेषकर जिस तरह स्मार्टफोन के जरिए अपराध के विभिन्न स्वरूप सामने आ रहे हैं, वह काफी चिंता वाली बात है। ऐसे में यह आप पर निर्भर करता है कि आप किस रूप में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। अगर स्मार्टफोन का सुरक्षित तरीके से उपयोग करेंगे, तो इससे आपकी जिंदगी काफी आसान बन जाएगी। परन्तु इसके उपयोग में सावधानी बरतना नितांत आवश्यक है।

    इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार, निदेशक, सामाजिक सुरक्षा श्रीमती किरण कुमार पासी समेत कई अधिकारी तथा आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं पर्यवेक्षिकाएं मौजूद थीं।

     

    *महिला पर्यवेक्षिकाओं – सेविका को उपायुक्त ने बांटा मोबाइल*

    *अपने दायित्वों का शतप्रतिशत करें निर्वहन, कार्य की गंभीरता को समझें*

    *समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव ने सांकेतिक रूप से सभी परियोजनाओं के एक – एक महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं सेविकाओं को विभाग द्वारा उपलब्ध कराएं गए मोबाइल का किया वितरण*

    समाहरणालय सभागार में *उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव* ने बुधवार को *समाज कल्याण निदेशालय से महिला पर्यवेक्षिकाओं (एलएस) एवं सेविकाओं* के लिए उपलब्ध कराएं मोबाइल का वितरण किया। मौके पर *अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डा. सुमन गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री पियुष, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, एलडीएम अबिद हुसैन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, यूआइडी डीपीओ शैलेंद्र मिश्रा आदि* उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरीश चुना चुर के कर्मचारी की मौत पर हंगामा त्रिपक्षीय वार्ता में हुआ समझौता
    Next Article सांसद कालीचरण सिंह ने झारखंड की दो सड़कों को नेशनल हाईवे बनाने की मांग की

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.