दुमका में आज सीएम हेमंत सोरेन का कार्यक्रम, झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का करेंगे उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
दुमकाः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दुमका पहुंचेंगे, जहां वे दुमका एयरपोर्ट स्थित झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन करेंगे। यहां कॉमर्शियल पायलट प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके लिए ग्लाइडर भी मंगाए गए हैं।
इसके बाद सीएम सदर प्रखंड के आसनसोल पंचायत में आयोजित सेवा अधिकार सप्ताह सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों कार्यक्रमों को लेकर एयरपोर्ट और पंचायत क्षेत्र में तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। एयरपोर्ट परिसर में विशाल पंडाल बनाया गया है और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े होर्डिंग्स व पोस्टर लगाए गए हैं।

