Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने रहेंगे नहीं देंगे इस्तीफा
    Breaking News Headlines ओड़िशा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने रहेंगे नहीं देंगे इस्तीफा

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बने रहेंगे नहीं देंगे इस्तीफा*

     

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। हेमंत सोरेन के आवास पर बुधवार को हुई अहम बैठक में इस बात का फैसला लिया गया है। ईडी की कार्रवाई के बीच पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्तिा मोर्चा मुख्यमंत्री का चेहरा बदल सकती है। अलटकलों का बाजार इस बात से गरमाया हुआ था कि हेमंत सोरेने की पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाया जा सकता है। लेकिन अब साफ हो गया है कि सीएम सोरेन सीएम पद पर बने रहेंगे।

    हेमंत सोरेन बने रहेंगे सीएम
    बैठक के बाद कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि मीटिंग में 43 विधायक थे और जो बात सामने आई है वो ये कि आज भी हेमंत सोरेन सीएम हैं और आने वाले दिनों में भी वो ही सीएम रहेंगे।विधायकों के साथ बैठक से पहले सोरेन ने कहा था, “मेरी पत्नी के विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना, बीजेपी की कल्पना है।” उन्होंने ने आगे कहा था, “बीजेपी झूठा विमर्श पेश कर रही है कि मैं सत्ता अपनी पत्नी को सौंप दूंगा।”

    प्रेस सलाहकार के परिसरों पर छापे
    ईडी ने राज्य में कथित अवैध खनन मामले में धन शोधन जांच के तहत बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार, साहिबगंज जिले के अधिकारियों और एक पूर्व विधायक के परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत केंद्रीय एजेंसी राज्य में लगभग एक दर्जन स्थानों पर छापे मार रही है। सूत्रों ने बताया कि साहिबगंज के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, पूर्व विधायक पप्पू यादव, जेल विभाग के कुछ अधिकारियों और एक पुलिस कांस्टेबल के परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं।

    बीजेपी ने केजरीवाल-हेमंत सोरेन को घेरा
    वहीं, बीजेपी ने ईडी के समन को बार-बार नजरअंदाज करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बुधवार को आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन में हर ‘भ्रष्ट नेता’ को उनके गलत कामों के लिए ‘दंडित’ किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, ‘‘वे दिन गए जब भ्रष्ट नेता देश के ईमानदार नागरिकों पर शासन करते थे। भ्रष्ट नेताओं के लिए एकमात्र जगह सलाखों के पीछे है और यह हमारा दृढ़ संकल्प है कि हर भ्रष्ट नेता को कानून के अनुसार दंडित किया जाए।” भाटिया ने कहा कि नेताओं को ‘अपने कुकर्मों और भ्रष्टाचार’ के परिणामों का सामना करना पड़ेगा, चाहे वह केजरीवाल हों, सोरेन हों या कोई और।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड दुर्गा पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीराम मंदिर स्थापना के चतुर्थ वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होगा सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, सूर्यधाम परिसर में स्थापित राधा-कृष्ण, मां दुर्गा और शिव परिवार की प्रतिमा की होगी पुनर्स्थापना, 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन सूर्यधाम में दिनभर होगा विशेष अनुष्ठान
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.