Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली-NCR में छाये बादल, मौसम हुआ सुहावना, इन राज्यों में 12 मई तक होगी बारिश, गिरेंगे ओले
    Headlines

    दिल्ली-NCR में छाये बादल, मौसम हुआ सुहावना, इन राज्यों में 12 मई तक होगी बारिश, गिरेंगे ओले

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली-एनसीआर और आसपास के कई इलाकों में बादल छाये रहे जिससे मौसम सुहावना रहा। सुबह-सुबह हल्की बारिश भी हुई. तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मई के महीने में बारिश के बाद हल्की सर्दी का भी अहसास हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया था कि सोमवार को दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, गुरुग्राम, सोनीपत, बागपत सहित कई स्थानों और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है. यहां रुक रुक कर हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी बारिश की की संभावना जताई गई है.

     

     

    बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई थी. शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दिल्ली में पिछले कई दिनों में मौसम सुहावना बना हुआ है. हालांकि आगामी दिनों में एक बार फिर से मौसम करवट लेगी और गर्मी बढ़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के बाद लोगों को प्रचंड गर्मी देखने को मिलेगी.आने वाले दिनों में 39-40 के आसपास पारा पहुंचने की उम्मीद है. वहीं, कई राज्यों में बारिश का भी अनुमान है. उधर, पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही है. इससे वहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पंजाब और हरियाणा का भी यही हाल है. इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में भी अभी लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है.

     

     

    यहां होगी बारिश
    मौसम विबाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में इन राज्यों में जबरदस बारिश होगी. उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक में अगले दो दिनों में बारिश हो सकती है. उधर, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई गई है. बाकी भी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक स्थिति सामान्य रहेगी. मौसम विभाग ने 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में खराब मौसम के लिए मछुआरों को चेतावनी दी है. IMD ने यह भी सुझाव दिया है कि 8 से 12 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्यटन और अपतटीय गतिविधियों और शिपिंग को नियंत्रित किया जाए.

     

     

    गुजरात में भी गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने, तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. 8 से 9 मई के दौरान इसी तरह की स्थिति कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में रहेगी. उत्तर पश्चिम भारत के मौसम की बात करें तो 8 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है. उत्तर प्रदेश में भी बारिश की भविष्यवाणी की गई है. वहीं बिहार के अधिकांश जिलों से सोमवार से झोंके के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article37 साल की कीर्ति कुल्हारी ने चौंकाया, बालों पर चलवाई कैंची
    Next Article श्री शिवेश्वर संकटमोचन हनुमान मंदिर बरगांवा में प्रथम वर्षगांठ मनाया गया

    Related Posts

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    June 26, 2026

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    June 26, 2026

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    June 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह बाजार में चोरों का तांडव, छह दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर किया हाथ साफ

    टीम अर्पण का संकल्प – गर्मी में शहरवासियों को रक्त की कमी नहीं होने देंगे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड आंदोलनकारी एवं झामुमो के वरिष्ठ नेता श्री सुरेन्द्र नाथ हांसदा के निधन पर झामुमो नेता आदित्य प्रधान ने जताया गहरा शोक।

    तिसरी में भीषण सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों से भरा ऑटो बाइक से टकराकर पलटा, 8 घायल, दो रेफर

    28 से 30 जून तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, गिरिडीह में 4.91 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, देश में शांति और विकसित भारत के लिए की प्रार्थना

    जहानाबाद, अपने पिस्टल से गोली चलने से stf जवान की मौत।

    जमशेदपुर के चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा ‘रामलाल’ हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया.

    जमशेदपुर: आजादनगर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पुलिस रिमांड पर, हथियार बरामद

    रामगढ़ सदर अस्पताल के मॉड्यूलर ओटी में एसी ब्लास्ट के बाद आग, सभी मरीज सुरक्षित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.