Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चार महीने बाद जादूगोड़ा यूसिल में कैंटीन शुरू, 2000 मजदूरों को मिलेगी राहत
    Breaking News Headlines ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चार महीने बाद जादूगोड़ा यूसिल में कैंटीन शुरू, 2000 मजदूरों को मिलेगी राहत

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चार महीने बाद जादूगोड़ा यूसिल में कैंटीन शुरू, 2000 मजदूरों को मिलेगी राहत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा।यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) के जादूगोड़ा मिल और माइंस में बंद कैंटीन व्यवस्था मंगलवार से पुनः शुरू हो जाएगी। चार महीने से कैंटीन बंद होने के कारण करीब 2000 मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें ड्यूटी से एक घंटा पहले छुट्टी लेकर खाना लाना पड़ता था, जिससे उत्पादन पर भी असर पड़ रहा था।

    मजदूरों और यूनियनों के लगातार दबाव के बाद सोमवार को यूसिल के मिल अधीक्षक पी. कार्तिकेय और यूनियन नेताओं मंगल बंकिरा, श्रीनिवास सिंह और शरद कुमार साहू के बीच बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि कैंटीन व्यवस्था अब यूसिल प्रबंधन खुद संभालेगा। आवश्यक सामग्री यूसिल कोऑपरेटिव से ली जाएगी।

    खाने की गुणवत्ता पर जोर
    यूनियन नेता मंगल बंकिरा ने बताया कि अब कैंटीन में सुबह पूरी और इडली, दोपहर में भरपेट भोजन और रात में आलू चॉप-बड़ा जैसे व्यंजन दिए जाएंगे। इससे मजदूरों को न सिर्फ समय की बचत होगी बल्कि उन्हें घर से खाना लाने की मजबूरी से भी छुटकारा मिलेगा। भविष्य में खाने की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पूर्व में घटिया भोजन को लेकर कई बार प्रदर्शन और आंदोलन हुए थे।

    तुरामडीह कैंटीन अभी भी बंद वहीं यूसिल के तुरामडीह माइंस में कैंटीन अब भी बंद है। शुक्रवार को मजदूरों को हड़ताल करनी पड़ी थी। अब उम्मीद की जा रही है कि वहां भी जल्द ही कैंटीन व्यवस्था बहाल की जाएगी।

    2000 मजदूरों को मिलेगी राहत चार महीने बाद जादूगोड़ा यूसिल में कैंटीन शुरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरयू राय ने तारापुर में कराया रुद्राभिषेक, तारापुर के विधायक ने किया सम्मानित
    Next Article मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के निवास पर पहूंचकर विधानसभाध्यक्ष ने उनके भाई स्व भरत कपूर को किया पुष्पांजलि अर्पित

    Related Posts

    अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, सरायकेला में ईंट भट्टों पर औचक छापेमारी

    May 7, 2026

    कांड्रा टोल पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में वाहन चलाने वालों पर चला अभियान

    May 7, 2026

    ऊषा मोड़ विवाद ने पकड़ा तूल, गम्हरिया थाना में दबाव की राजनीति के आरोप से मचा हड़कंप

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा, सरायकेला में ईंट भट्टों पर औचक छापेमारी

    कांड्रा टोल पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नशे में वाहन चलाने वालों पर चला अभियान

    ऊषा मोड़ विवाद ने पकड़ा तूल, गम्हरिया थाना में दबाव की राजनीति के आरोप से मचा हड़कंप

    नौकरी और शादी की चिंता बनी मौत की वजह, चाईबासा में युवती ने फांसी लगाकर दी जान

    30 साल सेवा के बाद भी पेंशन से वंचित कर्मियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रांची नगर निगम को छह माह में भुगतान का आदेश

    टूइलाडुंगरी में कार में लगी भीषण आग, समय रहते टला बड़ा हादसा

    जामताड़ा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समाज में आक्रोश

    महंगाई और गैस कीमतों के खिलाफ झामुमो का हल्लाबोल, लकड़ी जलाकर बनाई चाय

    जमशेदपुर में बिजली-पानी संकट को लेकर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय का घेराव पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और विधायक पूर्णिमा दास साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.