Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु चलाया गया अभियान
    Breaking News बिहार

    बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु चलाया गया अभियान

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट

    मधुबनी ,बिहार: जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल के माध्यम से चलाया गया सघन जांच अभियान। बेनीपट्टी अंबेडकर चौक स्थित हीरा ऑटो केयर सेंटर से एक बाल श्रमिको को विमुक्त कराया गया । जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के निर्देश के आलोक में नगर पंचायत बेनीपट्टी एवं बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र में बाल श्रमिकों की विमुक्ति हेतु विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावादल के माध्यम से सघन जांच अभियान चलाया गया।इसी क्रम में बेनीपट्टी अंबेडकर चौक स्थित हीरा ऑटो केयर सेंटर से एक (1) बाल श्रमिको को विमुक्त कराया गया ।विमुक्त बाल श्रमिको को बाल कल्याण समिति, मधुबनी के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है ।बाल एवं किशोर श्रम ( प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है ।श्रम अधीक्षक ने बताया कि बाल श्रमिकों से किसी भी दुकान या प्रतिष्ठान में कार्य कराना बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के अंतर्गत गैरकानूनी है तथा बाल श्रमिकों से कार्य कराने वाले व्यक्तियों को ₹20000 से ₹50000 तक का जुर्माना और 2 वर्षों तक के कारावास का प्रावधान है ।इसके अतिरिक्त माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा एम सी मेहता बनाम तमिलनाडु सरकार 1996 में दिए गए आदेश के आलोक में नियोजकों से ₹20000 प्रति बाल श्रमिक की दर से अलग से राशि की वसूली की जाएगी जो जिलाधिकारी के पदनाम से संधारित जिला बाल श्रमिक पुनर्वास सह कल्याण कोष में जमा किया जाएगा ।इस राशि को जमा नहीं कराने वाले नियोजक के विरुद्ध एक सर्टिफिकेट केस या नीलाम पत्र वाद अलग से दायर किया जाएगा ।आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में सिद्धार्थ कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बेनीपट्टी, अनूप शंकर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बिस्फी, प्रेम कुमार साह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बासोपट्टी, अमित कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आंध्राठाढी, सर्वों प्रयास संस्था के हरी प्रसाद, समग्र शिक्षा एवं विकास संस्थान के पप्पू कुमार एवम बैजू कुमार झा, तथा बेनीपट्टी पुलिस की टीम शामिल थे ।धावा दल की टीम के द्वारा आज नगर पंचायत बेनीपट्टी एवम बेनीपट्टी अनुमंडल क्षेत्र के सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जांच की गई तथा सभी नियोजको से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया ।श्रम अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि धावा दल नियमित रूप से प्रत्येक सप्ताह संचालित होगा तथा मधुबनी शहर के अलावा सभी अनुमंडल मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालयों में भी धावा दल संचालित किया जाएगा तथा बाल श्रमिकों को नियोजित करने वाले नियोजकों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदहिया निवासी राधेश्वर राय को बाइक चालक ने मारा धक्का बुरी तरह हुए घायल उत्तम इलाज के लिए परिजन ले गए बेगूसराय।
    Next Article जिले में पॉक्सो से जुड़े अपराधों पर कैसे नियंत्रण हो, किस प्रकार कड़ी निगरानी की जाय, जिससे इन अपराधों में कमी आए – प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.