Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बुलेट रानी प्रेमी सुमित सिंह और सोनू को आजीवन कारावास
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    बुलेट रानी प्रेमी सुमित सिंह और सोनू को आजीवन कारावास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के टेल्को निवासी तपन दास की हत्या करने के मामले में न्यायालय ने मृतक की पत्नी श्वेता दास उर्फ बुलेट रानी, उसके प्रेमी सुमित सिंह और साथी सोनू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. एडीजे 4 राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने दोनो को सजा सुनाई. न्यायलय ने इस मामले में 27 जनवरी को ही सभी को दोषी करार दिया था. सजा के अलावा न्यायलय ने धारा 302 में सभी को पांच पांच हजार रुपए जुर्माना और धारा 201 में दो दो हजार रूपये जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नही देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. वहीं तपन दास की 9 वर्षीय बेटी की देखभाल के लिए डालसा को पत्र लिखा गया है. इस मामले में तत्कालीन एएसपी कुमार गौरव के अलावा 10 लोगों की गवाही हुई थी. बचाव पक्ष के अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वह इस फैसले को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में अपील करेंगे. फिलहाल श्वेता दास हजारीबाग जेल में और सुमित सिंह रांची जेल में बंद है. बता दे कि 12 जनवरी, 2018 को शमशेर रेसीडेंसी निवासी और जमीन कारोबारी तपन दास की हत्या कर दी गयी थी. हत्या करने के बाद शव को अपराधियों ने फ्रिज में रखकर 13 जनवरी को ऑटो से एमजीएम थाना क्षेत्र के बड़ाबांकी की झाड़ी में फेंक दिया था. शव बरामद होने के बाद पत्नी श्वेता दास ने एमजीएम थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करायी थी. बाद में पुलिस की जांच में यह बात सामने आया कि पत्नी श्वेता दास उर्फ बुलेटरानी ने ही प्रेमी सुमित सिंह के सहयोग से तपन दास की हत्या की थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबरौनी जंक्शन पर खड़ी हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस में 111 बोतल देसी शराब बरामद
    Next Article विस अध्यक्ष ने ग्रामीण जलापूर्ति योजना का किया शिलान्यास

    Related Posts

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    July 22, 2026

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में घोटालों से बड़ा ‘जांच घोटाला’, CBI जांच हो : रघुवर दास

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.