Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बजट 2021 का हुआ श्रीगणेश, वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी संपन्न, BUDGET PAPER की प्रक्रिया शुरू
    Breaking News Headlines

    बजट 2021 का हुआ श्रीगणेश, वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी संपन्न, BUDGET PAPER की प्रक्रिया शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी आज संपन्न हो गई है. इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे. इस सेरेमनी के साथ ही अब बजट पेपर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारण अपना तीसरा बजट पेश करेंगी.

    हर साल बजट पेपर की छपाई से पहले वित्त मंत्रालय में हलवा बनाया और बांटा जाता है. इसके साथ ही बजट पेपर की छपाई से जुड़े कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक में रह कर ये काम करते हैं. बजट पेश होने तक वे यहां से नहीं निकलेंगे. इस बार कोरोना की वजह से कम लोग शामिल होंगे.

    80 लोग मंत्रालय में हो जाएंगे कैद

    बजट पेपर मंत्रालय के चुनिंदा अधिकारी तैयार करेंगे. इस दौरान बजट पेपर जिन कम्प्यूटरों पर बनता है, उन्हें दूसरे नेटवर्कों से डीलिंक कर दिया जाता है, ताकि यह लीक न हो. लगभग 80 लोग रात-दिन बजट पेपर की छपाई में जुटे होते हैं. हालांकि इस बार बस टाइपिंग और अपलोड करने की बात कही जा रही है. इस दौरान इन्हें 10 दिन यानि बजट पेश होने तक घर जाने की इजाजत नहीं होगी. छपाई (टाइपिंग और अपलोड) के अंतिम दिनों में तो इन्हें घर से भी संपर्क की इजाजत नहीं होगी. कोई इमरजेंसी हो जाए तो उन्हें मंत्रालय के लैंडलाइन पर फोन करने की इजाजत होती है. लेकिन बातचीत निगरानी में होती है. बातचीत की रिकार्डिंग भी होती है.

    हलवा सेरेमनी क्या है?

    हर साल बजट को अंतिम रूप देने से कुछ दिन पहले नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्रालय में एक बड़ी कढ़ाई में हलवा बनाया जाता है. इसके बाद इसके वितरण कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री मौजूद होते हैं. भारतीय परंपरा में किसी भी शुभ काम की शुरुआत मिठाई खिला कर की जाती है. वित्त मंत्री खुद प्रिंटिंग प्रेस से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों को हलवा बांटकर बजट पेपर की छपाई का काम शुरू कराते हैं.

    बेसमेंट में छपते हैं पेपर

    बजट पेपर की छपाई का काम वित्त मंत्रालय के बेसमेंट में होता था. इस दौरान यहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी होती है. साल 1980 से ही नॉर्थ ब्लाक के बेसमेंट में बजट छापने का काम किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार ने 13 नए सचिव नियुक्त किए, 5 आईएएस अफसर भी हुए पदोन्नत
    Next Article कमांडर स्तर की वार्ता में भारत की चीन को दो टूक, कहा क्षेत्र में तनाव कम करने की जिम्मेदारी चीन पर

    Related Posts

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    June 28, 2026

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    June 28, 2026

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    गम्हरिया प्रखंड में 27,895 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

    भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में गम्हरिया में आक्रोश प्रदर्शन, दोषियों को फांसी देने की मांग

    इधर सूखे की आहट और उधर राहत की हरियाली!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.