वीरपुर बेगुसराय:प्रखंड क्षेत्र के डीहपर महागठबंधन कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक मुजफ्फरा निवासी राम सुंदर के आवास पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वीरपुर के पूर्व मुखिया रामसागर सिंह ने किया तथा संचालन सीपीआई नेता सह वीरपुर पुर्वी के मुखिया प्रतिनिधी राम प्रवेश सिंह ने किया। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को वीरपुर प्रखंड में जनसंपर्क अभियान कैसे किया जाए जिससे प्रत्याशी जीत जाए इस पर चर्चाएं हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ता इस जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी के साथ भाग लेंगे।
वही बैठक में पूर्व विधान पार्षद सदस्य उषा साहनी ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए गरीब किसान मजदूर युवकों को बेरोजगार बना दिया और पूंजीपतियों सेठ को महासेठ बनाने के फिराक में लगा हुआ है। आज संभलने की वक्त आ गई है। आगे उन्होंने सभी घटक दल के नेताओं से महागठबंधन के प्रत्याशी कामरेड अवधेश कुमार कुमार राय को जिताने की अपील की। मौके पर राजद नेता अर्जुन यादव,अरुण प्रसाद सिंह,डॉक्टर राम कैलाश सिंह रामचंद्र महतो,मुकेश चौधरी,उषा साहनी,अनीता सहनी,अफरोज आलम,रीता देवी,अभिनव गुप्ता, सहित सैकड़ों महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।
वीरपुर बेगुसराय:प्रखंड क्षेत्र के डीहपर महागठबंधन कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक मुजफ्फरा निवासी राम सुंदर के आवास पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वीरपुर के पूर्व मुखिया रामसागर सिंह ने किया तथा संचालन सीपीआई नेता सह वीरपुर पुर्वी के मुखिया प्रतिनिधी राम प्रवेश सिंह ने किया। बैठक में लोकसभा प्रत्याशी अवधेश कुमार राय को वीरपुर प्रखंड में जनसंपर्क अभियान कैसे किया जाए जिससे प्रत्याशी जीत जाए इस पर चर्चाएं हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रखंड क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ता इस जनसंपर्क अभियान में प्रत्याशी के साथ भाग लेंगे।वही बैठक में पूर्व विधान पार्षद सदस्य उषा साहनी ने प्रधानमंत्री को आड़े हाथ लेते हुए गरीब किसान मजदूर युवकों को बेरोजगार बना दिया और पूंजीपतियों सेठ को महासेठ बनाने के फिराक में लगा हुआ है। आज संभलने की वक्त आ गई है। आगे उन्होंने सभी घटक दल के नेताओं से महागठबंधन के प्रत्याशी कामरेड अवधेश कुमार कुमार राय को जिताने की अपील की। मौके पर राजद नेता अर्जुन यादव,अरुण प्रसाद सिंह,डॉक्टर राम कैलाश सिंह रामचंद्र महतो,मुकेश चौधरी,उषा साहनी,अनीता सहनी,अफरोज आलम,रीता देवी,अभिनव गुप्ता, सहित सैकड़ों महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।