जातिगत जनगणना पर केंद्र सरकार के फैसले का भाजप
जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा ने किया स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। केंद्र सरकार द्वारा आगामी जनगणना में जातिगत जानकारी शामिल करने के निर्णय का भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा ने स्वागत किया है। मोर्चा के अध्यक्ष सागर राय ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में युगांतकारी कदम बताते हुए कहा कि यह निर्णय दशकों से उठ रही देशव्यापी मांग का उचित सम्मान है। सागर राय ने कहा कि भारत में आखिरी बार जाति आधारित जनगणना 1931 में हुई थी। इसके बाद 2011 में सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना (SECC) कराई गई थी, लेकिन उसके जातिगत आंकड़े आज तक सार्वजनिक नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि वर्षों से ओबीसी समाज, सामाजिक संगठन और प्रबुद्ध वर्ग लगातार यह मांग करते आ रहे हैं कि जब तक जातीय आँकड़े सार्वजनिक नहीं होंगे, तब तक हक और हकीकत के बीच की दूरी नहीं मिटेगी।