गोलमुरी में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न: 7 सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक व वैचारिक प्रशिक्षण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत गोलमुरी मंडल (पूर्वी विधानसभा) में नेपाली सेवा समिति सभागार में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को संपन्न हो गया। गुरुवार से शुरू हुए इस प्रशिक्षण में कुल 7 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई।
उद्घाटन व प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय सहित अन्य नेताओं ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया। समापन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल हुए।

प्रशिक्षण के प्रमुख विषय
सत्रों में भाजपा का इतिहास, बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’, वैचारिक अधिष्ठापन, अंत्योदय, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, सोशल मीडिया, एआई, नमो ऐप व सरल ऐप के उपयोग पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी लगाई गई।
नेताओं के संदेश
रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और संगठन की जमीनी मजबूती पर जोर देते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रशिक्षण को कार्यकर्ता निर्माण का आधार बताते हुए इसे धरातल पर उतारने की बात कही।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने सोशल मीडिया, एआई और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन दिया।
अन्य वक्ता व उपस्थिति
सत्रों को देवेंद्र सिंह, रामबाबू तिवारी, डॉ. राजीव, अनिल सिंह, अचिंतम गुप्ता समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, प्रेम झा, अप्पा राव, हलदर नारायण साह, मंजीत सिंह, अमरजीत सिंह राजा, धीरज पासवान, प्रोबीर चटर्जी राणा, अशोक सामंत, अभिमन्यु सिंह, सतीश शर्मा, नवजोत सिंह सोहल, श्रीनू राव, अमिश अग्रवाल, हरेराम यादव, मुकेश चौधरी, कपिल कुमार, ओम प्रकाश साह, कामेश्वर साहू, बिमला साहू, राकेश कुमार, ममता सिंह, राकेश गिरी, चंद्रकांता सिंह, राकेश राव, अमरेंद्र सिंह, सन्नी सिंह चौहान, समरेश शुक्ला, दीपक सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद, मोहम्मद नौशाद, मोहन कुमार, मनी मोहंती, संतोष वूटा, रविन्द्रनाथ घोष, जसवंत सिंह, झूलन ठाकुर, रंजीत सिंह, पंकज शर्मा, दीपक मुखर्जी, संदीप आईच सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

