Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर एसीबी जांच के आदेश पर बोली भाजपा, साँच को आंच कैसा, झूठ का फिर पर्दाफाश होगा, निष्पक्ष जांच कराए सरकार
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर एसीबी जांच के आदेश पर बोली भाजपा, साँच को आंच कैसा, झूठ का फिर पर्दाफाश होगा, निष्पक्ष जांच कराए सरकार

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी पर हेमन्त सरकार द्वारा स्थापना दिवस पर किये गए खर्च की जाँच एसीबी से करने के फैसले पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने शुक्रवार को जारी प्रेस-विज्ञप्ति में कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पांच वर्ष के शासनकाल में बेदाग सरकार चलाई। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर पिछले सात वर्षों से विरोधी आरोप लगाने का मौका ढूंढ रहे हैं और हर बार उन्हें निराशा ही हाथ लगी है। उन्होनें कहा कि आरोप लगाना इस सरकार के लिये कोई नई बात नही है। परंतु जिस आरोप को स्वयं सदन के पटल पर क्लीन चिट दी गयी हो उस पर दुबारा एसीबी को जाँच का आदेश देना हास्यास्पद है। इस आरोप के दोबारा जाँच का आदेश ये सिद्ध करने के लिए काफी है कि ये सरकार पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से किस प्रकार डरी हुई है। हेमंत सरकार द्वारा पुराने बंद हो चुके मामले में जांच का आदेश देना सरकार की बौखलाहट दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार पर कई गंभीर हमले कर उन्हें चेताने का काम किया, पर जिस तरह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हताशा में इस प्रकार का कदम उठाया है वो राज्य की जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास है। जो पूर्ण रूप से असफल प्रयास साबित होगा। उन्होंने राज्य सरकार से अविलंब निष्पक्ष जांच करने की मांग है।
    वहीं, भाजपा महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक विरोधियों ने पुर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर बस आरोप ही लगाती आयी है। कभी फ़ोन टेप के मामले तो कभी विधानसभा में फ़ाइल के मामले। सभी मामलों में रघुवर दास ने खुदको बेदाग साबित कर विरोधियों को चित्त किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अगर पूर्व सीएम रघुवर दास पर तमाम उचित/अनुचित होम-मेड साक्ष्यों के साथ आरोप लगा रही है तो इसमें आश्चर्यचकित होने जैसी कोई बात नही है। ये तरीका अपराजित योद्धाओं को पराजित करने का मौर्यकालीन व्यूह है। यानी कि ऐसा व्यक्ति जो वैचारिक युद्ध की हर कला के प्रावीण्य स्तर पर हो, उसे तार्किक रूप से पराजित नहीं किया जा सकता। वैसे ये तरीका कोई नवीन नहीं है। बल्कि ये आचार्य चाणक्य के मगध का मौर्यकालीन तरीका है। परंतु राजनीति से प्रेरित आरोप प्रत्यारोप की अंतर्द्वंद्व में घिरी हेमंत सरकार राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता का कितना हित करेगी, इस पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविस अध्यक्ष ने कुंडहित के वन विभाग कार्यालय परिसर में ज़रूरतमंदों को सोलर लाइट सेट एवं मुआवजा राशि का वितरण किया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.