Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अटल जयंती पर रक्तदान शिविर के लिए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया पोस्टर विमोचन, लोगो से की अपील करे ज्यादा से ज्यादा भागीदारी।
    Breaking News खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अटल जयंती पर रक्तदान शिविर के लिए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया पोस्टर विमोचन, लोगो से की अपील करे ज्यादा से ज्यादा भागीदारी।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarDecember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अटल जयंती पर रक्तदान शिविर के लिए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया पोस्टर विमोचन, लोगो से की अपील करे ज्यादा से ज्यादा भागीदारी।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर, भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती पर आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर को लेकर भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार ने शुक्रवार को पोस्टर विमोचन किया।

    पोस्टर जारी करते हुए दिनेश कुमार ने कहा कि अटल जी ने जीवनभर मानवता और सेवा को सर्वोच्च स्थान दिया। उसी से प्रेरणा ग्रहण कर उनके जयंती पर रक्तदान करना, रक्त की हर बूंद किसी ज़रूरतमंद के लिए जीवनदान बन सकती है। मैं जमशेदपुरवासियों से अपील करता हूँ कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। आपके द्वारा ही दान दिए गए रक्त से पूरे वर्ष भर जरूरतमंदों को रक्त की सेवा हम सभी के मध्यमा से की जाती है। मालूम हो की बीते 22 वर्षों से निरंतर 25 दिसंबर को यह आयोजन दिनेश कुमार और भाजपा गोलमुरी मंडल करते आ रहे हैं।

    यह रक्तदान शिविर 25 दिसंबर 2025 को केबुल वेलफेयर क्लब, गोलमुरी में आयोजित होगा, जिसमें रक्तदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा।

    दिनेश कुमार ने कहा कि किसी अनजान जरूरतमंद की जिंदगी बचाना अटल जी के सेवा-संकल्पों का सच्चा पालन है। कार्यक्रम में युवाओं और समाजसेवियों की बड़ी भागीदारी की उम्मीद है। शिविर शहर में एक सकारात्मक सामाजिक पहल बनने जा रहा है। पोस्टर विमोचन के दौरान दिनेश कुमार, अमरजीत सिंह राजा, प्रोबीर चटर्जी राणा, अशोक सामंता, बंटी अग्रवाल, आर राकेश राव, लक्ष्मण बेहरा मौजूद रहे।

    अटल जयंती पर रक्तदान शिविर के लिए भाजपा नेता दिनेश कुमार ने किया पोस्टर विमोचन लोगो से की अपील करे ज्यादा से ज्यादा भागीदारी।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article14 दिसंबर को जमशेदपुर में पाणिनि उत्सव, सरयू राय करेंगे उद्घाटन।
    Next Article शिक्षा संकाय, करीम सिटी कॉलेज का वार्षिक खेल दिवस का आयोजन

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.