भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कदमा के कई एरिया में मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू तथा जमशेदपुर महानगर के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोची राम बाउरी के मार्गदर्शन पर सेवा ही संगठन है को चरितार्थ करते हुए सेवा सप्ताह के संदर्भ में भाजपा किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य के पी सिंह के नेतृत्व में आज कदमा बाजार , कदमा रंकिनी मंदिर एवं कदमा के कई एरिया में मास्क एवं सेनिटाइजर का वितरण का कार्यकर्म किया गया ।
जिसमे मुख्यरूप से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश के सह कोषाध्यक्ष दीपू सिंह ओ. बी. सी. सरायकेला के संग़ठन प्रभारी राजेश्वर साहू , किसान मोर्चा के जिला मंत्री सह कार्यकर्म प्रभारी मनीष पांडे एवं कदमा के युवा कार्यकर्ता भीम सिंह बिश्वजीत सिंह , भाजपा के बरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज सिंह देवी प्रसाद आनंद राव, बिनोद रजक,बाबू लाल, रमेश राय,भोला भगत एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।