Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा पूर्व प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    भाजपा पूर्व प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

    News DeskBy News DeskJuly 7, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा पूर्व प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

     

    जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कुणाल षड़ंगी ने पार्टी की झारखंड इकाई के प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने के डेढ़ महीने बाद रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

    बहरागोड़ा के पूर्व विधायक षड़ंगी ने पूर्वी सिंहभूम जिले में विभिन्न संगठनात्मक और जनोन्मुख मुद्दों का हवाला देते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने इस्तीफे की घोषणा की।

    हाल के लोकसभा चुनावों में जमशेदपुर से पार्टी के टिकट के दावेदार रहे षड़ंगी ने 19 मई को प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था।

    अपने इस्तीफे में षड़ंगी ने महत्वपूर्ण मुद्दों को उजागर करने के अपने प्रयासों के बावजूद पार्टी नेतृत्व के उदासीन रवैये पर निराशा व्यक्त की।

    उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रवक्ता पद से इस उम्मीद में इस्तीफा दे दिया था कि पार्टी नेतृत्व मेरी चिंताओं का समाधान करेगा, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है।”

    उन्होंने जिले में बुनियादी सुविधाओं और युवाओं से संबंधित मुद्दों पर पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों की चुप्पी के साथ-साथ संगठन के भीतर आंतरिक अनुशासन के प्रति उनकी गंभीरता की कमी की आलोचना की।

    भाजपा पूर्व प्रवक्ता कुणाल षड़ंगी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदुस्तान मित्र मंडल युवा विंग के द्वारा सावन महोत्सव के आयोजन की तैयारी को लेकर बैठक
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    बाड़ा पेठिया में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी

    October 3, 2026

    छौड़ाही सहुरी पंचायत के स्वच्छता कार्यों को मिला जिला स्तर पर सम्मान।स्वच्छता के क्षेत्र में सहुरी प

    October 3, 2026

    जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की पहल

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाड़ा पेठिया में सब्जी खरीदने गए युवक की बाइक चोरी

    छौड़ाही सहुरी पंचायत के स्वच्छता कार्यों को मिला जिला स्तर पर सम्मान।स्वच्छता के क्षेत्र में सहुरी प

    जयपाल कॉलोनी में पेयजल समस्या के समाधान की पहल

    जिलाबदर कुख्यात राजकुमार सिंह उर्फ दाना गिरफ्तार

    दृष्टिबाधित पर्वतारोही शेखर गोपे और धीरज कुम्हार सम्मानित

    लायंस क्लब जमशेदपुर भारत ने की डिस्ट्रिक्ट 322A की द्वितीय कैबिनेट बैठक की मेजबानी

    एक और दो अक्तूबर को बारामती, महाराष्ट्र में आयोजित

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ की तैयारियां पूरी, रविवार 4 अक्टूबर को होगा उद्घाटन

    दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी ने दिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के निर्देश

    सड़क पर बेहोश युवती की पुलिसकर्मी ने की मदद, दिखाया मानवीय चेहरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.