राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया। बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के सभागार में जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यदुनाथ पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन के दौरान प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, संजीव सिंह समेत कार्यक्रम के सह संयोजक संजीव सिन्हा व कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर स्वागत संबोधन में सुधांशु ओझा ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व विशाल था और उनके साथ कार्य करना जीवन के महत्वपूर्ण क्षणों में से एक है।
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों से अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठजनों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया गया है।
सम्मलेन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. यदुनाथ पांडेय ने अटल जी की राजनीतिक प्रतिबद्धता और उनकी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य के निर्माण का श्रेय अटल जी को जाता है। उन्होंने झारखंड आंदोलन के संघर्ष और उन दिनों हुए विश्वासघातों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1914 से अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर आंदोलन जारी था, लेकिन जब भी यह आंदोलन अपने चरम पर पहुंचता, तब कुछ नेताओं द्वारा इसे बेच दिया जाता था। इतिहास में कई ऐसे नाम दर्ज हैं
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी उनके प्रेरणापुंज हैं। उनकी वाणी किसी संत की तरह होती थी। जब वे बोलते थे, तो ऐसा प्रतीत होता था जैसे घर का कोई अभिभावक स्नेह और मार्गदर्शन से भरपूर सीख दे रहा हो। उनकी भाषा में ओज था, लेकिन कटुता नहीं। वे अपने विरोधियों के प्रति भी सम्मान का भाव रखते थे, इसलिए भारतीय राजनीति में उन्हें अजातशत्रु कहा जाता है।
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हजारीबाग के प्रभारी अभय सिंह ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उनका विराट व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणा है। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष थे,
सम्मेलन में अटल जी के साथ कार्य कर चुके वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान: सम्मेलन के दौरान भाजपा और अन्य सहयोगी संगठनों के उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अटल जी के साथ कार्य किया था।
इन्हें किया गया सम्मानित: अप्पा राव, राम सिंह मुंडा, हरेंद्र पांडेय, जितेंद्र मिश्रा, किशन महाराज, सुखदेव गिरी, बिमला देसाई, दशरथ चौबे, शिव प्रकाश शर्मा, पुरुषोत्तम मिश्रा, नीलकमल शेखर, पंचम जंघेल, ओम प्रकाश सिंह, ललन चौहान, अमरेंद्र मल्लीक, अंजन सरकार, हरिकिशोर तिवारी, महेश्वर प्रसाद सिंह, हलदर नारायण साह, मोहन कुमार, श्रीराम प्रसाद, जितेंद्र मिश्रा, मनभोद दास, गौतम दास, डीडी त्रिपाठी, तारानंद कामत, सुरेश केडिया, अश्विनी अवस्थी, हरेंद्र सिंह, शैलेश पाठक, रेणु झा एवं अन्य।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, जटाशंकर पांडेय, कल्याणी शरण, प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह अन्य उपस्थित थे