Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित जिला स्तरीय गोष्ठी शुक्रवार को, झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय मुख्यवक्ता के रूप में होंगे शामिल
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित जिला स्तरीय गोष्ठी शुक्रवार को, झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय मुख्यवक्ता के रूप में होंगे शामिल

    News DeskBy News DeskJanuary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संविधान गौरव अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को समर्पित जिला स्तरीय गोष्ठी शुक्रवार को, झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय मुख्यवक्ता के रूप में होंगे शामिल।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। भारतीय संविधान के 75 गौरवशाली वर्षों का उत्सव मनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स के टाटा सभागार में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। यह गोष्ठी दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें संविधान की ऐतिहासिक यात्रा, इसकी प्रासंगिकता और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर विचार-विमर्श किया जाएगा। गोष्ठी में जमशेदपुर के सांसद विद्युत महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि भारतीय संविधान, जिसे श्रद्धेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में निर्मित किया गया था, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। इस वर्ष संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा द्वारा “संविधान गौरव अभियान” चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य संविधान के मूल्यों को आम जनमानस तक पहुंचाना और उनके महत्व को समझाना है।

    गोष्ठी की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए श्री ओझा ने बताया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने जमशेदपुर महानगर के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

    झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय मुख्यवक्ता के रूप में होंगे शामिल संविधान गौरव अभियान के तहत 24 जनवरी को भाजपा जमशेदपुर महानगर करेगी जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर ने अपने सुप्रीम कमांडर सुभाष चन्द्र बोस जी के 128वीं जयंती पर किया नमन
    Next Article अशोक भालोटिया के जाने से मारवाड़ी समाज में जो रिक्तता आई है, उसकी भरपाई असंभव – कमल व संदीप

    Related Posts

    यूपी : नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, युवक की हालत नाजुक, महिला गिरफ्तार

    October 9, 2026

    भारत में बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री पर Meta की बड़ी कार्रवाई, 53 लाख मामलों पर लिया एक्शन

    October 9, 2026

    नाना पाटेकर का जाना, जैसे अभिनय की एक जीवंत किताब का बंद हो जाना

    October 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, युवक की हालत नाजुक, महिला गिरफ्तार

    भारत में बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री पर Meta की बड़ी कार्रवाई, 53 लाख मामलों पर लिया एक्शन

    नाना पाटेकर का जाना, जैसे अभिनय की एक जीवंत किताब का बंद हो जाना

    पैरा शूटिंग टीम के चयन पर घमासान, 20% कमीशन मांगने का आरोप; PCI ने कहा- चयन पूरी तरह मेरिट पर

    मुंबई में दबोचा गया लोन ठगी का आरोपी बृजेश तिवारी, हथियारों की फोटो दिखाकर जमाता था रौब

    सऊदी अरब में एयरपोर्ट पर फिर हमला, दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट लौटी भारत की कई उड़ानें रद्द

    झारखंड DGP नियुक्ति नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर भी पड़ सकता है असर

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की स्टार्टअप दुनिया में नई पारी, डीपटेक और स्पेस में निवेश पर फोकस

    भारतीय IT कंपनियों पर USA में बड़ा एक्शन, इंफोसिस-विप्रो समेत कई कंपनियों के लेबर सर्टिफिकेशन पर रोक

    उप चुनाव : बंगाल की दोनों सीटों पर बीजेपी आगे, तमिलनाडु में 2 सीटों पर टीवीके को बढ़त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.