नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार, कहा सबके विश्वास को और मजबूत करूंगा
शुक्रवार, जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने युवा शक्ति पर भरोसा जताने हेतु केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश समेत पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास व वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार जताया है। शुक्रवार देर शाम गुंजन यादव ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी। प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान ही उनका लक्ष्य है। इसके साथ ही सभी को साथ लेकर चलना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि सबका साथ, सबका विकास व सबके विश्वास को मजबूत कर संगठन को और सशक्त बनाएंगे। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने प्रदेश कमिटी की घोषणा करने पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की नई संतुलित टीम संगठन को सफलता के ऊंचे मुकाम तक ले जाएगी। गुंजन यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के एग्रिको स्थित आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया व जमशेदपुर महानगर को और सशक्त बनाने का विश्वास दिलाया।
● नवमनोनित भाजपा जिलाध्यक्ष को दिनेश कुमार ने दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में गुंजन यादव का मनोनयन शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया। इस मनोनयन के बाद निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने गुंजन यादव को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी हित में प्रतिबद्धता से काम करने का सलाह दिया है।
● प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा और प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी का मनोनयन संगठन हित में : दिनेश
प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा किये गये भाजपा कमिटी के विस्तार में जमशेदपुर से रीता मिश्रा को भाजपा प्रदेश मंत्री और बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश भाजपा के इस निर्णय को संगठन हित में बताते हुए निवर्तमान महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा और प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी को बधाई दिया। कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी को बल मिलेगा और इनके अनुभवों से पार्टी में नई ऊर्ज़ा का सूत्रपात होगा।