Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर नेताओं ने किया मंथन, सांसद विद्युत महतो ने बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख से संपर्क मजबूत करने का किया आह्वान
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    जुगसलाई विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर नेताओं ने किया मंथन, सांसद विद्युत महतो ने बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख से संपर्क मजबूत करने का किया आह्वान

    News DeskBy News DeskApril 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    जुगसलाई विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो, लोकसभा चुनाव की तैयारी पर नेताओं ने किया मंथन, सांसद विद्युत महतो ने बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख से संपर्क मजबूत करने का किया आह्वान
    जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जुगसलाई विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक सम्पन्न हुई। साकची स्थित लोकसभा चुनाव प्रधान कार्यालय में विधानसभा प्रभारी हलदर नारायण साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, लोकसभा सह संयोजक अनिल सिंह, मुरलीधर केडिया एवं राजकुमार श्रीवास्तव समेत अन्य नेतागण मौजूद रहे। बैठक में आसन्न लोकसभा चुनाव में
    जुगसलाई विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और चुनावी रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान बताया गया कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की दिशा में पार्टी के वरीय नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। बैठक में संपर्क अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा करने और पार्टी की विचारधारा के बारे में बताने का आह्वान किया गया।
    बैठक को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि संचालन समिति के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष, बूथ की समिति तथा पन्ना प्रमुख से सम्पर्क में रहें। चुनावों में बूथ समितियों तथा पन्ना प्रमुखों की विशेष भूमिका है। सम्पर्क व संवाद ही चुनाव में विजय का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि
    भाजपा के पास एक बड़ी अनुभवी चुनावी टीम है। केंद्र सरकार की नीतियों और पूरे देशभर में विकास कार्यों की गति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देशवासियों का विश्वास गहरा हुआ है। जमशेदपुर सहित पूरे देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित हैं।
    बैठक में जुगसलाई विधानसभा के संयोजक मुचिराम बाउरी, सह संयोजक जितेंद्र राय, सह संयोजक संदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, महामंत्री अनिल मोदी, मंत्री नीलू मछुआ, प्रदीप मिश्रा, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु, गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदेव चट्टराज, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, बोड़ाम मंडल अध्यक्ष शांतनु मुखर्जी, कमलपुर मंडल अध्यक्ष प्रधान चंद्र महतो, पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्ता समेत संचालन समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
    जुगसलाई विधानसभा के चुनाव संचालन समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद विद्युत वरण महतो बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुख से संपर्क मजबूत करने का किया आह्वान लोकसभा चुनाव की तैयारी पर नेताओं ने किया मंथन सांसद विद्युत महतो ने बूथ अध्यक्ष
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान में पीएम मोदी की हुंकार ‘पूरा देश कह रहा 4 जून 400 पार, फिर से मोदी सरकार’
    Next Article दुमका,गोड्डा व जामताड़ा की प्रशासनिक खबरें 

    Related Posts

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    June 4, 2026

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.