Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी, बेरोजगारी एवं जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाले समेत युवाओं के मुद्दे पर भाजयुमो गुरुवार को रोजगार न्याय मार्च निकालकर करेंगे जमशेदपुर नियोजनालय का महाघेराव एवं तालाबंदी, जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के शहर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी, बेरोजगारी एवं जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाले समेत युवाओं के मुद्दे पर भाजयुमो गुरुवार को रोजगार न्याय मार्च निकालकर करेंगे जमशेदपुर नियोजनालय का महाघेराव एवं तालाबंदी, जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के शहर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    News DeskBy News DeskMarch 6, 2024No Comments9 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी, बेरोजगारी एवं जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाले समेत युवाओं के मुद्दे पर भाजयुमो गुरुवार को रोजगार न्याय मार्च निकालकर करेंगे जमशेदपुर नियोजनालय का महाघेराव एवं तालाबंदी, जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता, भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के शहर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    जमशेदपुर: झारखंड की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार में युवाओं से वादाखिलाफी, बेरोजगारी, जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाला समेत युवाओं के मुद्दे को लेकर भाजयुमो ने सड़क पर उतरने की रणनीति बनाई है। गुरुवार को कोल्हान प्रमंडल के आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ता रोजगार न्याय मार्च निकालकर गोलमुरी स्थित जमशेदपुर अवर प्रादेशिक नियोजनालय का महाघेराव कर विरोध दर्ज कराएंगे।
    उपरोक्त जानकारी भाजयुमो झारखंड प्रदेश के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने दी। वे बुधवार को जमशेदपुर परिसदन में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। प्रेस-वार्ता को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि गुरुवार सुबह 11 बजे युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क मैदान, आकाशदीप प्लाजा के पीछे एकत्रित होंगे। इस दौरान युवा साथीगण रोजगार न्याय यात्रा निकालकर राज्य की झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की वादाखिलाफी और नाकामियों को उजागर करते हुए गोलमुरी स्थित नियोजन कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करेंगे। शशांक राज ने कहा कि राज्य के इतिहास में अब तक इतनी नाकारा, झूठी, अराजक और भ्रष्ट सरकार किसी ने नहीं देखी है। पूरे प्रदेश में युवाओं से वादाखिलाफी और नियुक्ति घोटले और जेएसएससी प्रश्न पत्र लीक से युवाओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। आज झारखंड का युवा खुद को सबसे अधिक ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
    सरकार की अकर्मण्यता और युवाओं के हितों की अनदेखी से युवा वर्ग हताश और निराश है। बीते साढ़े चार साल की अनदेखी और उदासीनता से लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया है। शशांक राज ने कहा कि साल में 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी एवं 5, 7 हजार बेरोजगारी भत्ता, तीन बीएचके फ्लैट देने का वादा, 3 लाख रूपये का आवास देने जैसे बड़े वादे सिर्फ वोट लेने का साधन बनकर रह गए। कहा कि इस झूठी, मक्कार और भ्रष्टाचारी सरकार से जब युवा सड़क पर उतरकर रोजगार की मांग करते हैं तो दमनकारी नीति के तहत उनकी आवाज को गोली-बंदूक, लाठियों-डंडों और फर्जी मुकदमे के बल पर कुचलने की कोशिश की जाती है। कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने के अतिरिक्त अब कोई दूसरा रास्ता नही है। युवाओं की हुंकार कुंभकर्णी निद्रा में सोई स्वार्थी गठबंधन सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने तक शांत नही होगी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कोल्हान प्रमंडल के समस्त युवाओं से उक्त महाघेराव में अपनी दमदार सहभागिता देने का आह्वान किया है।
    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की साढ़े 4 वर्षों की नाकामियों, वादाखिलाफी ने आम जनता, युवा, महिला, किसान, दलित, आदिवासी, व्यापारी सभी वर्गों को आंदोलन के लिए मजबूर किया है। राज्य की जनता न सिर्फ सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं का संकट झेल रही बल्कि भय और आतंक में भी दिन व्यतीत कर रही है। पूरे प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, चोरी, डकैती की घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बनी हुई है। भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कई बार इस सरकार को आगाह किया है। कहा कि अब इस निरंकुश सरकार को और समय नही दिया जा सकता है, गुरुवार को गोलमुरी स्थित जमशेदपुर नियोजनालय का घेराव ऐतिहासिक होगा।
    भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि महाघेराव के निमित्त जमशेदपुर महानगर में युवा चौपाल के माध्यम से बैठक कर आंदोलन के सफलता की रणनीति बनाई गई है। साढ़े चार साल में झामुमो-कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के बजाय हजारों युवाओं की नौकरी छीन ली है। गठबंधन सरकार ने साढ़े चार साल में युवा वर्ग की कोई सुध नही ली है। उन्होंने जमशेदपुर महानगर के सभी युवाओं से आंदोलन में आकर समर्थन देने की अपील की है।
    इससे पहले, भारतीय जनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के पश्चात पहली बार लौहनगरी जमशेदपुर महानगर आगमन पर जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने भव्य आतिशबाजी के बीच जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान साकची स्थित महाराणा प्रताप चौक पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
    प्रेस वार्ता में निशांत कुमार, अमिताभ सेनापति, तन्मय झा, प्रदीप मुखर्जी, अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, दिनेश शर्मा, शशांक शेखर, शशि यादव, सुमित श्रीवास्तव, गणेश सरदार, अमित सिंह, राकेश चौबे, अभिषेक श्रीवास्तव, नवजोत सोहल, मनीष पांडे, उमेश साव, राहुल कुमार, सुशील पांडेय,कंचन दत्ता, रविजेन्ट सिंह, द्विपल विश्वास, उज्जवल कुमार, भीम दास, जोगिंदर सिंह सोनू समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

     जामताड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत पूरी कमेटी ने थामा भाजपा का दामन, जमशेदपुर परिसदन में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को कराया पार्टी में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा- साथ आने से पार्टी होगी मजबूत, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का किया आह्वान।

    *● राज्य में झामुमो-कांग्रेस की स्वार्थी गठबंधन सरकार की अकर्मण्यता और विकास विरोधी मानसिकता से कांग्रेस जनता के मन से उतर रही है, सरकार की लुटनीति से तंग होकर सत्तारूढ़ पार्टी के नेतागण भाजपा में हो रहे शामिल: बाबूलाल मरांडी

     

    जमशेदपुर। विभिन्न राजनीतिक दल, संगठनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में, बुधवार को जामताड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, जिला महासचिव विमल कुमार भैया, महिला जिलाध्यक्ष बेबी पासवान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, असलम अंसारी, युवराज सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेका रंजन सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। जमशेदपुर परिसदन में आयोजित एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा भी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नवागंतुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए राष्ट्रनिर्माण में आगे आकर भाजपा में जुड़ने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने से जामताड़ा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी। यह सभी दायित्वों में थे, जिनमें कोई जिला अध्यक्ष, कोई प्रखंड अध्यक्ष, कोई महिला मोर्चा अध्यक्ष हैं। जिनके पीछे कई कार्यकर्ताएं हैं उन सभी कार्यकर्ताओं का योगदान भी जामताड़ा में सुनिश्चित किया जाएगा

    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड में जिनकी सरकार है उस पार्टी के लोग, पार्टी की नीतियों एवं कार्यसंस्कृति से क्षुब्ध होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर कृतसंकल्पित हैं। तो वहीं, दूसरी ओर अन्य दलों की कोई विचारधारा नहीं है। उनका सिर्फ एक ही मकसद है कैसे अपने परिवार को बचाएं और अपने बच्चों की भविष्य को सुरक्षित करें और इसके लिए उनका सिर्फ एक लक्ष्य है मोदी को हटाओ। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि समाज की सेवा हेतु राजनीति के क्षेत्र में आगे आए हुए लोग आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पिछले दिनों चाईबासा में भी बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

    प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस की स्वार्थी गठबंधन सरकार की अकर्मण्यता और विकास विरोधी मानसिकता से कांग्रेस जनता के मन से उतरने लगी है। जनता से दूर जाने और झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की लुटनीति से तंग होकर कांग्रेस पार्टी के नेतागण भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने सभी लोगों से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए विजयी लक्ष्य प्राप्ति में जुटने का आह्वान किया।

    भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों और भाजपा के राष्ट्रवाद की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी से जनता के साथ उनके नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तरह से देश में नीतियां बना रहे हैं, जिस तरीके से देश के गरीबों का कल्याण कर रहे हैं, जिस तरीके से देश को सुरक्षित और सशक्त बना रहे हैं। इन कार्यों को देखकर बहुत से विपक्षी दल के नेता पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

    वहीं, जामताड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व योगदान और देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं भाजपा की रीति-नीति से प्रेरित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं। राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ झारखंड राज्य को बचाने और भाजपा को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार एक समर्पित सिपाही के रूप में वे जनसेवा और संगठन के कार्यों में जुड़े रहेंगे। इससे पहले, अपने त्यागपत्र में उन्होंने जामताड़ा कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा जिलाध्यक्ष पद एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा कि जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी का व्यवहार संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक है। पूरे जामताड़ा क्षेत्र में विकास योजनाओं के कार्यों में विधायक इरफान अंसारी एवं उनके परिवार का कब्जा है। उन्होंने विधायक इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में विधायक के संरक्षण में भ्रष्टाचार एवं कमीशन का बड़ा खेल होता है।

    इस दौरान ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जिला मंत्री मंजीत सिंह, विजय तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय व अन्य मौजूद रहे।

     

    जुटेंगे हजारों कार्यकर्ता झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार के घोषणाओं के तरह ही बजट भी है खोखला: सुधांशु ओझा बेरोजगारी एवं जेएसएससी पेपर लीक एवं नियुक्ति घोटाले समेत युवाओं के मुद्दे पर भाजयुमो गुरुवार को रोजगार न्याय मार्च निकालकर करेंगे जमशेदपुर नियोजनालय का महाघेराव एवं तालाबंदी भाजयुमो झारखंड प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के शहर आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुल ,चेक डैम सहित कई योजनाओं का शिलान्यास आदर्श विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने किया
    Next Article कालीमाटी को हराकर दलमा एकादश ने जीता मीडिया कप 2024 का खिताब,टेनिस बॉल का खिताब कॉपर धमाल को

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.