Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर में बढ़ते धर्मांतरण पर भाजपा ने जताई चिंता, प्रशासन से बढ़ावा और संरक्षण देने वालों के खिलाफ भाजपा ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    शहर में बढ़ते धर्मांतरण पर भाजपा ने जताई चिंता, प्रशासन से बढ़ावा और संरक्षण देने वालों के खिलाफ भाजपा ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर में बढ़ते धर्मांतरण पर भाजपा ने जताई चिंता, प्रशासन से बढ़ावा और संरक्षण देने वालों के खिलाफ भाजपा ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर में चल रहा ईसाई मिशनरियों द्वारा प्रलोभन देकर सिखों के पंथ परिवर्तन समेत अन्य लोगों के धर्मान्तरण की बात अब कोई छुपी बात नही रह गयी है। पिछले दिनों जमशेदपुर के गोलमुरी क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट के नानक नगर में चंगाई सभा के जरिये धर्मांतरण का खेल उजागर होने पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नही किये जाने को लेकर भाजपा ने चिंता जताई है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जाना अत्यंत चिंताजनक है। गुँजन यादव ने कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड के कई हिस्‍सों में मिशन के तहत धर्मांतरण का खेल किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के अलावे ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में भोले-भाले आदिवासी परिवारों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। पूर्व की रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया और धर्मांतरण पर लगाम लगाई। परंतु राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार बनते ही धर्मांतरण का खेल बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है। मिशनरियों की ओर से लगातार प्रलोभन और सुविधाओं का लालच दिया जाता है। जाल में फंसकर कई परिवार धर्मांतरण कर चुके हैं। महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने ऐसे कृत्य को बढ़ावा और संरक्षण में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से धर्मांतरण को रोकने की दिशा में ठोस पहल नही होने पर भारतीय जनता पार्टी इसके खिलाफ मुहिम चलाएगी और सड़क पर उतरकर आंदोलन का मार्ग प्रशस्त करेगी। वहीं, उन्होंने धार्मिक संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर किये गए मुकदमे पर प्रशासन से विवेकपूर्ण निर्णय की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन

    Related Posts

    6 प्रतिबंधित मवेशी लदी पिकअप वाहन जप्त तस्कर फरार

    May 18, 2025

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग

    May 18, 2025

    पेट्रोल पंप लुट मामले का खुलासा, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    6 प्रतिबंधित मवेशी लदी पिकअप वाहन जप्त तस्कर फरार

    झोपड़ीनुमा ढाबे में रविवार की सुबह करीब तीन बजे भीषण आग

    पेट्रोल पंप लुट मामले का खुलासा, हथियार के साथ एक गिरफ्तार

    गरीब महिला सब्जी बिक्रेताओं को गर्मी से राहत दिलाने के लिए युवाओं की टोली निकली

    चेक बाउंस के मामले में एक साल की कैद की सजा

    गीता थिएटर एवं नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर द्वारा नशा मुक्ति एवं सीपीआर जानकारी हेतु नुक्कड़ नाटक सभा आयोजित

    बोकारो: कपड़े दुकान के मालिक पर अपने ही दुकान में काम करने वाली नाबालिक बच्ची के साथ शारीरिक शोषण करने का आरोप

    मानव सेवा बैंक के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लाखों की धोखाधड़ी का हुआ खुलासा

    तुलसी भवन में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की जयंती एवं कथा मंजरी आयोजित

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लिया संज्ञान, जांच व कार्रवाई का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.