Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आहार पत्रिका प्रकाशन में हुए घोटाले पर शिकायत के एक वर्ष बाद भी कार्रवाई ना होने से भाजपा बिफरी, दस दिनों में कार्रवाई ना होने पर प्रोजेक्ट भवन के समक्ष करेंगे प्रदर्शन
    Breaking News Headlines झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    आहार पत्रिका प्रकाशन में हुए घोटाले पर शिकायत के एक वर्ष बाद भी कार्रवाई ना होने से भाजपा बिफरी, दस दिनों में कार्रवाई ना होने पर प्रोजेक्ट भवन के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 16, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आहार पत्रिका प्रकाशन में हुए घोटाले पर शिकायत के एक वर्ष बाद भी कार्रवाई ना होने से भाजपा बिफरी, दस दिनों में कार्रवाई ना होने पर प्रोजेक्ट भवन के समक्ष करेंगे प्रदर्शन

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने बीते वर्ष मुख्यमंत्री से खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की पत्रिका ‘आहार’ के प्रकाशन में सरकारी नियमों का घोर उल्लंघन करने की शिकायत की थी। जिला उपायुक्त से साक्ष्य एवं तथ्यों के आधार पर मुख्यमंत्री से जांच की मांग के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी घोटालेबाजों पर कोई कार्रवाई ना होने से भाजपा ने घोर नाराजगी जताई है। सोमवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह ने इस आशय को लेकर प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला महामंत्री राकेश सिंह, महामंत्री अनिल मोदी एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मुख्यरूप से उपस्थित थे। प्रेस को संबोधित करते हुए देवेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से 18-03-2021 को मुख्यमंत्री से खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के विभाग की पत्रिका ‘आहार’ के प्रकाशन में सरकारी नियमों का घोर उल्लंघन करने की शिकायत की गयी थी। इस सिलसिले में पार्टी द्वारा दिये गये ज्ञापन में साक्ष्यों एवं तथ्यों का उल्लेख करते हुए निवेदन किया गया था कि राज्यहित/लोकहित में

     

    ‘आहार’ पत्रिका का मुद्रण, प्रकाशन झारखंड प्रिंटर्स को अनियमित रूप से दिये गये कार्य की जांच कर तत्कालीन विभागीय मंत्री सरयू राय एवं अन्य के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए भारतीय दंड विधान की सुसंगत धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाये। इस मांग के एक वर्ष से अधिक होने के बावजूद आज तक मुख्यमंत्री द्वारा कार्रवाई करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि एक घोटालेबाज की दूसरे घोटालेबाज से मिलीभगत है। हम यह भी चाहते हैं कि दूसरों पर कीचड़ उछालने वाले स्वघोषित मिस्टर क्लीन सुपारी नेता अपने घोटाले का जवाब दें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सरकार को चेतावनी देते हुए मांग करती है कि खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा ‘आहार’ पत्रिका प्रकाशन में जो घोटाला किया गया है, उस पर जांच कर तुरंत कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाये। अगर दस दिनों के भीतर हमारी मांगों को नहीं माना जाता है तो जमशेदपुर महानगर भाजपा रांची के प्रोजेक्ट भवन के समक्ष मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के विरुद्ध लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर दबाव बनाएगी।

    वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने शहर में नागरिक सुविधा के आभाव से उत्पन्न हो रही जनसमस्याओं पर जुस्को एवं राज्य सरकार के खिलाफ हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व की रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में वाटर चार्ज जहां 6 रुपये प्रति 1000 लीटर था, उसे बढ़ाकर 9.50 रुपये प्रति 1000 लीटर कर दिया गया है। वाटर कनेक्शन पहले 4000 रुपये में मिलता था, उसे बढ़ाकर 7000 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार में जहाँ पानी के कनेक्शन की प्रकिया तेज गति से चल रही थी वहीं यह रफ्तार अब कछुए की चाल में बदल गयी है। कहा कि होल्डिंग टैक्स में भी हेमंत सरकार ने बेतहाशा बढ़ोत्तरी की है। आवासीय परिसर के लिए अब लोगों पर 25 से 35 प्रतिशत तक ज्यादा होल्डिंग टैक्स थोप दिया गया है और कमर्शियल में तो यह बढ़ोत्तरी पांच गुणा तक बढ़ा दी गयी है। भारतीय जनता पार्टी ऐसे मुद्दों पर संवेदनशील है, और अगर राज्य सरकार जनसमस्याओं के प्रति गंभीर नही होती है तो भाजपा सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ सड़क पर उतरने को बाध्य होगा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहरियाणा: यमुना में नहाने गए 10 युवकों पर हमला, जान बचाने नदी में उतरे पाँच युवक लापता
    Next Article कविता परमार को अपना वोट देकर भारी बहुमत से जितायें : राकेश्वर पांडेय

    Related Posts

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    May 9, 2025

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    May 9, 2025

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बजरंग दल जमशेदपुर महानगर द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य

    सेना पीओके छीने, पाक से बलूचिस्तान को अलग करेःसरयू राय

    विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयास से दो सौ से अधिक लाभुकों को मिली पेंशन की सौगात, बुजुर्गों के बीच पेंशन प्रमाण पत्र का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया वितरण

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन

    क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत में मनाया गया स्थापना दिवस

    शूरवीर भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा: धर्मेंद्र सोनकर

    11 मई को जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज का चुनाव

    दलाल मोटी रकम लेकर बांट रहे है कुलडीहा में सरकारी जमीन का कागजात

    रामलीला मैदान से साकची बिरसा मुंडा प्रतिमा तक जय हिंद यात्रा

    झारखंड की राजधानी रांची के लिए दिल्ली से देर रात की उड़ान शुरू करने की माँग , भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने पीएमओ व नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखा पत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.