स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के विधायक पूर्णिमा साहू पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से भाजपा हुई हमलावर
जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इरफान अंसारी को घेरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में हुई त्रासदी में तीन मरीजों की जान चली गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अब इस मामले में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। मंत्री ने एक टीवी इंटरव्यू में विधायक पूर्णिमा साहू पर कहा कि जब वे अस्पताल पहुंचीं तो उनके चेहरे पर केक लगा हुआ था। मंत्री के इस टिप्पणी पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री ने आपत्तिजनक टिप्पणी से न केवल महिला जनप्रतिनिधि का अपमान किया, बल्कि पीड़ित परिवारों की पीड़ा का भी मजाक उड़ाया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे मंत्री की संवेदनहीनता, महिला विरोधी सोच और गैर-जिम्मेदाराना रवैये का प्रतीक बताया।