Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा ने डॉ अजय कुमार पर बोला हमला, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने अजय कुमार को नेता के रूप में बताया फ्लॉप शो
    Breaking News जमशेदपुर

    भाजपा ने डॉ अजय कुमार पर बोला हमला, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने अजय कुमार को नेता के रूप में बताया फ्लॉप शो

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भाजपा ने डॉ अजय कुमार पर बोला हमला, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने अजय कुमार को नेता के रूप में बताया फ्लॉप शो

    जमशेदपुर। कांग्रेस के जमशेदपुर पूर्वी के प्रत्याशी डॉ अजय कुमार नेता के रूप में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो चुके हैं। राजनीति में भगौड़ा और पलटू राम जैसी उपलब्धि इनके खाते में है। ये स्वभावत भगौड़ा किस्म के इंसान हैं, जो कभी एक जगह नहीं टिकते हैं। दरअसल, ये चुनौतियों का सामना करने में कभी सक्षम नहीं रहे हैं। यही वजह है कि पेशा दर पेशा और पार्टी दर पार्टी बदलते रहे हैं। उक्त बातें सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी एवं जमशेदपुर महानगर जिला मंत्री पप्पू सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कही।

     

     

    उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के लोग इनकी इस आदत से भली भांति परिचित भी हैं। इन्होंने एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई की, लेकिन डॉक्टरी का पेशा नहीं अपनाया। फिर इन्होंने आइ.पी.एस. की नौकरी की, लेकिन कुछ सालों में उससे भी ऊब गये। फिर डॉ अजय ने टाटा कंपनी में नौकरी की। यहां भी इनका मन नहीं लगा। फिर मैक्स हॉस्पिटल में नौकरी कर ली। वहां भी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाये। इसके बाद इनके सिर पर राजनीति का भूत सवार हो गया। सबसे पहले इन्होंने झारखंड विकास मोर्चा ज्वाइन की। उसके टिकट पर जमशेदपुर लोकसभा का चुनाव लड़ा। सांसद भी बने।

     

     

    लेकिन अगले ही आम चुनाव में जमशेदपुर की जनता ने इन्हें हराने का काम किया। उस समय भी ये आरोप था कि न तो वो जमशेदपुर में रहते हैं, न ही जनता का काम करते हैं। जमशेदपुर से चुनाव हारने के बाद डॉ अजय झा.वि.मो. छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये। कांग्रेस में शामिल होते ही वहां के नेताओं से इनकी खटपट शुरू हो गई। भले वे राजनीति में आ गये, लेकिन उनकी कार्यशैली पुलिस अधिकारी वाली ही रही। कार्यकर्ताओं के प्रति इनका व्यवहार काफी खराब था। कांग्रेस के नेता इनके खिलाफ और ये कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ जहर उगलने लगे। कांग्रेस में रहते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बारे में डॉ अजय ने कहा था- Worst criminals looked better than these Congress leaders. (कांग्रेस के नेताओं से बेहतर हैं कुख्यात अपराधी)। और तो और कांग्रेस के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रहते डॉ अजय कुमार ने एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दे डाली थी। उन्होंने कांग्रेस नेता को कहा था कि मैंने 300 एनकाउंटर किये हैं, तुम क्या हो। कांग्रेस नेता सुनील सिंह ने उनके खिलाफ रांची के लालपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। डॉ अजय ने बाद में पुलिस पर दबाव बनाकर मामले को रफा दफा कराया।

     

     

     

    2019 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुबोधकांत सहाय जी ने कहा था कि डॉ अजय की कोई आइडियोलॉजी (विचारधारा) नहीं है। कांग्रेस में इनका इतना विरोध हुआ कि डॉ अजय कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में चले गये। यह इनका तीसरा राजनीतिक दल था। यहां भी ये ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाये क्योंकि वहां इनसे से भी बड़े-बड़े कलाकार थे। फिर ये आम पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये। डॉ अजय जहां-जहां जाते हैं कांग्रेस का बंटाधार कर देते हैं। कांग्रेस ने ओड़िशा और त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में इनको प्रभारी बनाया। दोनों जगहों पर कांग्रेस बुरी तरह हारी। झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इन्हें पद छोड़ना पड़ा। अभी तक डॉ अजय कुमार दो बार कांग्रेस, एक बार झाविमो और एक बार आम आदमी पार्टी में रह चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा के फायर ब्रांड नेता एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहुंचेंगे लोहनगरी जमशेदपुर, करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित
    Next Article कांग्रेस राम की पुजारी है व्यापारी नहीं ,झारखण्ड में भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है : अखिलेश प्रसाद सिंह

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    May 9, 2025

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    May 9, 2025

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    May 9, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-पाकिस्तान तनाव पर चीन की प्रतिक्रिया का स्वार्थी कनेक्शन

    एक था पाकिस्तान: इतिहास के पन्नों में सिमटता सच

    जेनेरिक दवाएं लिखने के कानूनी आदेश का उजाला

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.