बिजली चोरी के खिलाफ पांच उपभोक्ताओं पर मामला दर्ज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
वीरपुर/ बेगूसराय
थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में बिजली चोरी के खिलाफ मंगलवार को विभाग के कर्मचारियों और पदाधिकारियों के द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा वीरपुर के कनीय अभियंता पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़ी गांव वार्ड संख्या 3 निवासी स्व भगलू महतों के पुत्र युगल महतों मीटर से बायपास कर चोरी से उपयोग कर रहे थे जिससे 24802 रुपए एवं रामभजन महतों के पुत्र श्रवण कुमार के द्वारा भी चोरी की गई जिससे 8982 रुपए एवं डीह गांव वार्ड संख्या 5 निवासी रामविलास सिंह के घर में चोरी से बिजली उपयोग किया जा रहा था जिससे 25106 रुपए एवं फजिलपुर वार्ड संख्या 7 निवासी महेश्वर यादव के घर में चोरी से बिजली उपयोग किया जा रहा था जिसमें 1966 रुपए एवं वार्ड संख्या 6 निवासी स्व राघो राय के पुत्र रामबाबू राय मीटर का शील तोड़कर बायपास कर बिजली उपयोग कर रहे थे जिससे 10586 रुपए की नुकसान हुई है। इस संबंध में वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। धावादल में मोहित कुमार पाण्डेय, फुलटून राम, नकुल कुमार महतों, चंदन कुमार, मनोज कुमार दास शामिल थे।
