Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसा स्मृति पार्क की गरिमा और भव्यता का ध्यान रखें:हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    बिरसा स्मृति पार्क की गरिमा और भव्यता का ध्यान रखें:हेमन्त सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसा स्मृति पार्क की गरिमा और भव्यता का ध्यान रखें:हेमन्त सोरेन

    ★मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बिरसा मुंडा स्मृति पार्क व म्यूजियम का निरीक्षण किया
    ★अधिकारियों को मिला गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने का निदेश

    मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने सर्कुलर रोड स्थित बिरसा मुंडा जेल परिसर में निर्माणाधीन बिरसा स्मृति पार्क और म्यूजियम का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने करीब 28 एकड़ में फैले जेल भवन के जीर्णोद्धार एवं बिरसा स्मृति पार्क निर्माण कार्य का  बारीकी से अवलोकन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का सख्त निदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा बिरसा आबा जेल के जिस कमरे में दिन गुजारे थे, उस कमरे में भी उनकी प्रतिमा होनी चाहिए। ताकि आगंतुक उनके शौर्य और संघर्ष को करीब से जान सकें। यह महत्वाकांक्षी परियोजना भगवान बिरसा मुंडा जी से जुड़ी हुई है, इस बात का सदैव ध्यान रख कार्य करें। कार्य की गुणवत्ता से आश्वस्त होने के उपरांत ही सरकार को यह परिसर सौंपे। क्योंकि सरकार किसी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करेगी। बिरसा स्मृति पार्क की गरिमा और भव्यता का ध्यान रखना सर्वोपरि है।

    देखी फ़िल्म शहीदों की जीवनी अंकित करने का दिया निदेश

     

     

     

    जेल परिसर भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा म्यूजियम में अलग-अलग जोन में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म को देखा। साथ ही लगाये जा रहे वीर शहीदों यथा सिदो-कान्हू, नीलाम्बर-पीताम्बर, दिवा किशुन, गया मुंडा, तेलंगा खड़िया, जतरा टाना भगत, वीर बुधु भगत समेत अन्य शहीदों की जीवनी को हिंदी, अंग्रेजी, मुंडारी समेत अन्य क्षेत्रीय भाषा में अंकित करने का निदेश दिया।

    ढेंकी भी लगाएं, पुराने स्वरूप से छेड़छाड़ न हो

    मुख्यमंत्री ने जेल में गांव का स्वरूप दिए गए परिसर में निर्मित मिट्टी के घर को और बेहतर करने एवं ढेंकी भी रखने का निदेश दिया। उन्होंने ने कहा कि मिट्टी के घर को और बेहतर ढंग से बनाना है। मुख्यमंत्री ने पुराने जेल में अधिक छेड़छाड़ नहीं करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जेल के महत्व को ध्यान में रखकर कार्य करें।

    टाइल्स कैसे टूट रहें हैं, स्वस्थ पौधों से सुसज्जित करें

    निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने म्यूजियम और पार्क में लगाये जा रहे टाइल्स की गुणवत्ता को परखा। जगह-जगह उखड़ रहे टाइल्स पर अधिकारियों से सवाल किया। पार्क के लिए लाए गए पौधों की खराब गुणवत्ता देख मुख्यमंत्री नाराज हुए और तत्काल इन पौधों को हटाकर स्वस्थ पौधे लगाकर पार्क को सुसज्जित करने का निदेश दिया।

    पार्किंग से लेकर ड्रेनेज सिस्टम पर डाली पैनी निगाह

    करीब दो घंटे तक पार्क के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने वार मेमोरियल, पार्किंग एरिया, फ़ूड कोर्ट और ड्रेनेज सिस्टम को देखा। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसमें कई बदलाव करने का निदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्रेनेज सिस्टम किसी हाल में खराब नहीं होना चाहिए। वाटर हार्वेस्टिंग की भी व्यवस्था परिसर में करें, जिससे क्षेत्र का भूगर्भ जल स्तर ठीक रखा जा सके।

    इस मौके पर नगर विकास सचिव श्री विनय कुमार चौबे, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव श्री सुनील श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार श्री अभिषेक प्रसाद, म्यूजियम और पार्क का निर्माण कर रहे संवेदक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार के कथाकथित डिजिटल नीतियों से ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्ग परेशान, ना पेंशन ना ही आवास योजना कि भुगतान :डॉ अजय कुमार
    Next Article महिला दिवस के उपलक्ष में नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन प्राइवेंटिव ब्रिगेड और अस्तित्व संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सेनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया

    Related Posts

    लोकसभा स्पीकर का रांची आगमन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

    May 25, 2025

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    May 25, 2025

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    May 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    लोकसभा स्पीकर का रांची आगमन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने किया स्वागत

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भर्ती में समानता की वापसी: सामाजिक-आर्थिक बोनस अंकों पर हाईकोर्ट की सख्ती

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए!

    रबीन्द्रनाथ महतो – एक जननेता से संवाद का अनुभव

    मोहम्मद यूनुस के इस्तीफ़े की अटकलों के बीच बांग्लादेश में लोकतंत्र की नई परीक्षा

    भारतीय राष्ट्रवाद को नई आँखों से देखिए! राजा सिर्फ राज्य बनाते हैं,ऋषियों के सांस्कृतिक अवदान से बनता है राष्ट्र

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की हांसी जिला इकाई का हुआ गठन सैकड़ो पत्रकारों ने ली संघ की सदस्यता

    अंसार खान जवाहर नगर रोड नंबर 13 ए के बस्ती वासियों के बीच पहुंचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.