बर्ममाईनस : कंचन नगर के 17 वर्षीय नाबालिक लड़के विष्णु की हत्या मामले की जाँच मे जुटी बर्ममाईनस पुलिस
कंचन नगर स्थित किराये के मकान मे रहने वाले संतोष सिंह के नाबालिक लड़के विष्णु की मृत शरीर कालीमाटी रोड कंचन नगर के समीप मेन रोड मे पाया गया कुछ स्थानीय लोगोँ द्वारा लड़के के पिता संतोष सिंह को जानकारी मिली पितासंतोष सिंह के अनुसार उनका बेटा विष्णु सिंह कल शाम तीन( 3 PM )बजे घर से अपने दोस्त के साथ एक साहब का गाड़ी धोने जा रहा हूँ
ये झूठ बोल कर निकला था देर रात तक जब उनका बेटा अपने घर नहीं लौटा तो पिता संतोष सिंह के द्वारा पूरी रात लगभग 2 / 3 बजे तक खोजा गया जब कहीं इनका बेटा का पता नहीं चला तो अपने घर आ के सो गये और सुबह सुबह उनके बेटे की मृत शरीर काली माटी मेन रोड कंचन नगर सड़क किनारे पाया गया स्थानीय पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे मे ले कर पोस्टमार्टम के बाद विष्णु के पिता संतोष सिंह को सौपा गया आज ही नाबालिक मृत विष्णु की उनके परिजनों के द्वारा की गई अंतिम संस्कार