Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार भाजपा लाठीचार्ज और शिक्षकों के मुद्दे पर चलाएगी हस्ताक्षर अभियान : सम्राट चौधरी
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बिहार भाजपा लाठीचार्ज और शिक्षकों के मुद्दे पर चलाएगी हस्ताक्षर अभियान : सम्राट चौधरी

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पटना :पटना में नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में तथा शिक्षकों के मुद्दे पर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी भारतीय जनता पार्टी. इसकी घोषणा शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यहां एक प्रेस वार्ता की.

    प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि 13 जुलाई को पटना में मानवता को शर्मसार करते हुए जिस तरह सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं यहां तक की महिलाओं पर लाठीचार्ज की गई, उससे बिहार शर्मसार हुआ. महिला-बहनों के छाती की हड्डियां टूट गई, ब्रेन हैमरेज कर गया. उन्होंने कहा कि इस लाठीचार्ज के विरोध में और शिक्षकों के मुद्दे पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिला और प्रखंड मुख्यालयों पर प्रदर्शनी लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. यह अभियान 24 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगा.

    उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 9 अगस्त को ही नीतीश कुमार एनडीए छोड़कर बाहर चले गए थे. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी इलाकों से आए हस्ताक्षर को एक ज्ञापन बनाकर राज्यपाल को सौंपा जाएगा.

    चौधरी ने शिक्षकों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जब तक विधानसभा का मानसून सत्र चलता रहा तब तक यह कहा जाता रहा कि शिक्षक संघों से वार्ता की जाएगी. सत्र समाप्त हो गया. उन्होंने कहा कि बिहार में नियोजित शिक्षकों की संख्या करीब 4.70 लाख है, सरकार को इन शिक्षकों को समायोजित करना पड़ेगा.

    उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों को एनडीए सरकार में नौकरी मिली थी. नीतीश सरकार को हिम्मत नहीं की इन्हें हटा दे. 10 लाख लोगों को नौकरी देने का जवाब सरकार को देना पड़ेगा. सरकार ठगने का काम कर रही है.

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेता विजय सिंह की मौत को हर्ट अटैक बताए जाने पर कहा कि यह पहले से ही हमलोग कह रहे हैं कि सरकार पूरे मामले में लीपापोती कर रही है. भाजपा शुरू से इस पूरे मामले की जांच पटना उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से कराने की मांग कर रही है. उन्होंने पोस्टमार्टम का वीडियो एम्स को देने और जांच कराने तथा वीडियो को मीडिया और भाजपा को उपलब्ध कराने की मांग की.

    एक प्रश्न के उत्तर में नीतीश कुमार को सबसे असफल नेता बताते हुए चौधरी ने कहा कि वे कभी नहीं जीते हैं. भाजपा की कृपा से ही वे सीएम बनते रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार पर फिर मंडराया सूखे का खतरा : मानसून में 41 फीसदी कम बारिश ने बढ़ाई चिंता, सीएम ने दिया ये निर्देश
    Next Article डॉ. राजमणि बनी महिला राजद कि की प्रदेश उपाध्यक्ष, लगा बधाई देने वालों का ताँता

    Related Posts

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    June 8, 2026

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.