सेवा ही संगठन है इस के तहद निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार ने 1800 मास्क उपलब्ध कराया
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय ।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पुरे होने के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता पार्टी *सेवा ही संगठन* के माध्यम से विगत एक महिनों से लागातार भाजपा के कार्यकर्ता जनता के बीच सेवाभाव से दिन रात लगे हुए है,इसी क्रम मे भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय मन्त्री ,खगङिया बेगूसराय निकाय क्षेत्र के निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार ने चेरिया वरियारपुर उत्तरी मंडल एवं चेरिया वरियारपुर दक्षिणी मंडल क्षेत्र के सभी शक्ति केंद्र के लिए(1800)अठारह सौ मास्क उपलब्ध करवाया ।मास्क का वितरण शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पार्टी पदाधिकारियों के द्वारा आमजनो के बीच वितरण होगाइस अवसर पर निवर्तमान विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि कोरोना का संक्रमण कम जरूर हुआ है ।पर समाप्त नही हुआ है ऐसे में हमें घरों से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य लगाना चाहिए।
पार्टी के कार्यकर्ता इस सेवा अभियान से जुडकर जरूरतमंदों तक इस मास्क का वितरण करें। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को आग्रह किया कि लोगों को मास्क लगाने ,कोरोना प्रतिरोधी टीका लेने के लिए जागरूक करें।
कोरोना को अगर रोकना है तो मास्क ,सामाजिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।
कार्यकर्ता ये मास्क लोगों के बीच बांटे एवं मास्क पहनने को लेकर लोगों को जागरूक करें।। मौके पर उपस्थित भाजपा के नेता रामप्रवेश सहनी
ने कहा कि विधान पार्षद जी के द्वारा दिया गया जीवन रक्षक मास्क मंडलों के सभी वार्डो, गांवों में आमजनो के बीच सामान्य रूप से वितरण होगा।मौके पर उपस्थित भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि भाजपा वैश्विक महामारी से उबरने के लिए आमजनो के बीच सेवाभाव से काम करता रहेगा।मौके पर उपस्थित व. भाजपा नेता शालीग्राम सिंह, चे.वरियारपुर उत्तरी मंडल अध्यक्ष चन्द्र भूषण शर्मा,विभाकर सिंह चन्द्र कांत झा,जय-जय चौधरी, अमृतांशु कुमार, चतुर्भुज चौधरी, , , एवं, सभी शक्तिकेन्द्र प्रमुख सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज भारती ने किया। कार्यक्रम स्थल मंझौल के श्री जगदम्बी पुस्तकालय में हुआ।