अभाविप सेवा कार्य के माध्यम से एक दायित्ववान संगठन होने का प्रमाण दिया है : अजीत चौधरी
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेगूसराय नगर इकाई के द्वारा राज्यव्यापी कार्यक्रम आरोग्य संजीवनी अभियान के तहत खम्हार ,रजौरा व जिनेदपुर में पौधरोपण का अभियान चलाया।अभियान का नेतृत्व कर रहे पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शैक्षिक, सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। आज के पर्यावरण व परिस्थिति संकट की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। परिषद द्वारा इसी संकट से समाज को बचाने और पर्यावरण संरक्षण हेतु 9-15 जुलाई तक मिशन आरोग्य संजीवनी के तहत पौधारोपण महाअभियान का कार्यक्रम तय किया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना से समाज व पूरी दुनिया उबरने का प्रयास कर रही है। अभाविप ने अपने सेवा कार्य व महामारी से बचने हेतु जन जागरण अभियान से एक दायित्ववान संगठन होने का प्रमाण दिया है। आरोग्य संजीवनी अभियान के पांचवें दिन शिक्षा विद सह स्वामी विवेकानंद स्कूल के प्राचार्य अरविंद चौधरी ने स्कूल परिसर में पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया। मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सोनू सरकार ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र के समान है। पेड़-पौधे पर्यावरण, जीव-जंतुओं व मनुष्यों को ऑक्सीजन देते हैं और लाखों लोगों की आजीविका व रोजगार के साधन भी हैं। ABVP बेगूसराय आज विभिन्न जगहों पर आज सैकड़ो पौधा लगाया,जिसमें शिशम, सागवान, महोगनी, आंवला, अमरूद, पाकड़ और पीपल शामिल हैं।साथ ही साथ स्थानीय लोगों से पौधा का देखभाल करने के लिए निवेदन भी किया। कॉलेज अध्यक्ष आदित्य राज व नगर सह मंत्री अंशु कुमार ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से ओजोन परत कमजोर पढ़ रहा है,तो दूसरी तरफ कोरोना काल में हजारों ऑक्सीजन का अभाव लोगों को मरने पर विवश कर दिया। इस दौर में विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे मिशन आरोग्य संजीवनी अभियान वरदान साबित होगा। छात्र नेता भीम कुमार ने कहा कि बेगूसराय स्टेशन परिसर के मेंन गेट के सामने पीपल वृक्ष के निकट शौचालय बनाया जाना निंदनीय है। एबीवीपी रेलवे पदाधिकारी से मांग करती है कि शौचालय कार्य को जल्द से जल्द रोका जाय।