विद्युत ऊर्जा चोरी करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज
विजय भारती की रिपोर्ट
भगवानपुर (बेगूसराय) भगवानपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता सह विद्युत आपूर्ति बेगूसराय, विद्युत कार्यपालक अभियंता सह विद्युत आपूर्ति बरौनी,कनीय विद्युत अभियंता सह विद्युत आपूर्ति प्रशाखा भगवानपुर, योगिन्द्र साह कनीय शारदी पुरुष प्रशाखा भगवानपुर तथा विकास कुमार मानव बल प्रशाखा भगवानपुर ने संयुक्त रूप से भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र में विद्युत ऊर्जा चोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया। उक्त दौरान उपरोक्त सभी पदाधिकारियों ने भगवानपुर गांव स्थित मुकेश कुमार पिता जगरनाथ महतो के पानी प्लांट पर छापामारी किया जिसका विद्युत उपभोक्ता संख्या 116105000063का विद्युत मीटर गायब था अर्थात उक्त व्यक्ति चोरी से विद्युत ऊर्जा का उपयोग अपने प्लांट में कर रहा था जिससे एक लाख सतहतर हजार चालीस रुपए पचास पैसे का नुक़सान विद्युत कम्पनी को हुआ। उक्त पदाधिकारियों ने मुकेश कुमार के पानी प्लांट का विद्युत सप्लाई को बंद करते हुए उक्त व्यक्ति पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके आलोक में पुलिस जांच कर रही है।