Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी राजद , किया विरोध प्रदर्शन
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी राजद , किया विरोध प्रदर्शन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरी राजद , किया विरोध प्रदर्शन

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय:― देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने हल्ला बोलने का फैसला कर लिया है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की कीमतें आसमान छूती जा रही हैं। जिसके प्रभाव से मंहगाई बढ़ती जा रही है। देश में बढ़ती हुई महंगाई एवं पेट्रोल डीजल के मूल्यों में वृद्धि को लेकर आज प्रदेश में सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राजद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया इसी के तहत आज चेरियाबरियारपुर प्रखंड मुख्यालय पर चेरियाबरियारपुर राजद कार्यकर्ताओं ने विधायक राजवंशी महतो के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया । विधायक राजवंशी महतो ने अनोखे अंदाज में बैलगाडी पर प्रदर्शन करते दिखे । विरोध प्रदर्शन चेरियाबरियारपुर पंचमुखी चौक से शुरू होकर प्रखंड मुख्यालय के सामने आकर खत्म हुआ। अंत कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया ।

    विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि सरकार कहती थी कि अच्छे दिन आएंगे जबकि स्थिति यह है कि बिहार के 27 से ज्यादा जिलों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के पार पहुंच गए हैं। यह सरकार गरीबों को परेशान कर रही है। सरकार गरीबों के खिलाफ काम कर रही है। हमारी पार्टी गरीबों के लिए सड़क पर उतरेगी। राजद पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि और महंगाई के खिलाफ 18 और 19 जुलाई को विरोध प्रदर्शन करेगी। महागठबंधन में शामिल दलों को भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

    राजद नेताओं ने आरोप लगाया कि जनसंख्या नियंत्रण से बड़ा मुद्दा महंगाई और भ्रष्टाचार है, लेकिन इस पर कहीं कोई चर्चा नहीं है। कहा कि आंकड़ों की बाजीगरी में डबल इंजन सरकार नं- 01 है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य तेलों की कीमतों तथा महंगाई के विरोध में सभी महागठबंधन दलों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
    मौके पर राजद जिला प्रधान महासचिव रामसखा महतो , अशोक झा , राजद नेत्री सावित्री देवी , सुरेंद्र राम , किशोर कुणाल , अभिषेक कुमार , जितेंद्र ठाकुर , कौशल ठाकुर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंकज सहनी बने सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
    Next Article शराब माफियाओं के विरुद्ध भगवानपुर थानाध्यक्ष ने छेड़ा जंग, लगातार मिल रही कामयाबी

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    May 21, 2025

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    May 21, 2025

    मेरा भारत महान?

    May 21, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    हाँ मैं पागल हो गया पापा

    मेरा भारत महान?

    भीतर के दुश्मनों के खिलाफ सख्ती-चौंकसी बढ़ानी होगी

    राष्ट्रीय हित से जुड़े मामलों में सवाल उठाने के बजाय जिम्मेदारी समझना ज्यादा आवश्यक

    ’ए’ जोन की संगत ने निशान सिंह को दिया विजय का आशीर्वाद, कहा- निशान सिंह की सेवादारी पक्की

    भावनात्मक सशक्तिकरण और तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित

    झारखंड में भाजपा ने आदिवासी परामर्शदातृ समिति (टीएसी) की बैठक का बहिष्कार करेगा

    मुसाबनी प्रखण्ड प्रमुख रामदेव हेंब्रम ने राखा _ कॉपर में हरे_ भरे 50 पेड़ों की कटाई का जताया विरोध

    झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति ने राजेश शुक्ल को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.