Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिभव कुमार ने गिरफ्तारी के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया
    Breaking News Headlines

    बिभव कुमार ने गिरफ्तारी के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बिभव कुमार ने गिरफ्तारी के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया
    नयी दिल्ली:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार ने इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में अपनी गिरफ्तारी को बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी।

    अपनी याचिका में कुमार ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध और दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 41ए के प्रावधानों का घोर उल्लंघन तथा कानून के नियमों के खिलाफ घोषित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है।

     

     

    उन्होंने अपनी “अवैध” गिरफ्तारी के लिए “उचित मुआवजे” और उनकी गिरफ्तारी का निर्णय लेने में शामिल दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने की भी मांग की।

    सोमवार को कुमार की जमानत याचिका को एक सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था। तब अदालत ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मालीवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराने में कोई ‘‘पूर्व-चिंतन’’ नहीं किया था और उनके आरोपों को ‘‘खारिज नहीं किया जा सकता।’’

     

     

     

    राज्यसभा सांसद मालीवाल ने आरोप लगाया है कि कुमार ने 13 मई को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर उनके साथ मारपीट की।

    कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था और उसी दिन मजिस्ट्रेट अदालत ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनावों में हार की ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे राहुल और अखिलेश : अमित शाह
    Next Article BIHAR: भीषण गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड ,शेखपुरा में करीब 48 स्कूली छात्राएं बेहोश

    Related Posts

    मीहीजाम नगर परिषद में राजद का नगर अध्यक्ष का हुआ चुनाव

    June 1, 2025

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    June 1, 2025

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    June 1, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मीहीजाम नगर परिषद में राजद का नगर अध्यक्ष का हुआ चुनाव

    हेडलाइंस : आपका *राष्ट्र आपका *संवाद

    एयर चीफ़ मार्शल की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत

    विदेश नीति की ‘दिनौंधी’ का इलाज जरूरी

    अगर देश में सुप्रीम कोर्ट नहीं होता तो…!

    झारखंड राज्य सब-जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का भव्य समापन

    जनप्रतिनिधि के साथ पुलीसिया दुर्व्यव्हार लोकतंत्र की हत्या हैं – आजसू

    दुष्कर मामले का बोकारो पुलिस ने किया खुलासा चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दिनेश कुमार और कुणाल सारंगी की उपस्थिति में रॉबिन हुड आर्मी जमशेदपुर और गीता थियेटर द्वारा विशेष समर कैंप का समापन

    जमशेदपुर सर्वोदय समिति ने उपायुक्त को किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.