Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनएच 33 पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ संपन्न
    Breaking News Business Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एनएच 33 पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ संपन्न

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एनएच 33 पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ संपन्न

    सांसद विद्युत महतो ने पीएम नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार

    शहर की यातायात समस्या को दूर करने में मील का पत्थर साबित होगी परियोजना: सांसद विद्युत वरण महतों

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। शहर के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एनएच 33 पर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को डिमना चौक पर भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन किया। इस दौरान एनएच के कई वरीय अधिकारियों के संग भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार व अन्य मौजूद रहे।

     

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने परियोजना को साकार करने के लिए किए गए अपने प्रयासों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए उन्होंने कई बार दिल्ली जाकर भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की, जिनकी सहायता से यह योजना धरातल पर उतर सकी। विद्युत महतो ने कहा कि शुरुआती दिनों में कई बाधाएं आईं, लेकिन उंन्होने हार नहीं मानी। कहा कि जमशेदपुर शहर मेरी आत्मा है और इसके विकास के लिए मैं हर संभव प्रयास करता रहूंगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में देश के हर कोने का तेजी से विकास हो रहा है और जमशेदपुर इसका हिस्सा बन रहा है। उन्होंने कहा कि वे इस परियोजना के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना शहर की यातायात समस्या को दूर करने में मील का पत्थर साबित होगी।

    जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने अपने संबोधन में इसे जमशेदपुर के लिए अत्यंत लाभकारी परियोजना करार दिया। उन्होंने सांसद महतो की सक्रिय भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि परियोजना आज मूर्त रूप ले रही है।

    इस दौरान एनएच के रीजनल ऑफिसर एनएल यदकर ने भी सभा को संबोधित किया और परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में परियोजना पदाधिकारी एकता कुमारी भी उपस्थित रहीं। वहीं, मंच संचालन शुभेंदु सामल ने किया।

    शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों के संग भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

    एनएच 33 पर एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसमाजसेवी गौरांगो दत्ता के टवीट् से मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    अहमदाबाद यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर जिला कांग्रेस ने गहरा प्रकट किया : आनंद बिहारी दुबे

    June 12, 2025

    किसानों को समृद्ध बनाने को हेमंत सरकार प्रतिबद्ध – समीर मोहन्ति

    June 12, 2025

    जिला परिवहन पदाधिकारी ने कांड्रा चौक पर विशेष जांच अभियान चलाकर 45,800 रुपए जुर्माना वसूले

    June 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अहमदाबाद यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर जिला कांग्रेस ने गहरा प्रकट किया : आनंद बिहारी दुबे

    किसानों को समृद्ध बनाने को हेमंत सरकार प्रतिबद्ध – समीर मोहन्ति

    जिला परिवहन पदाधिकारी ने कांड्रा चौक पर विशेष जांच अभियान चलाकर 45,800 रुपए जुर्माना वसूले

    राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल आयोजित

    पशुधन विकास योजना के सहारे स्वरोजगार से जुड़ें ग्रामीण – संजीव सरदार

    पोटका में खाद्यान वितरण व्यवस्था में सुधार कि सख्त जरुरत – होपना महाली

    चक्रधरपुर में संत जेवियर स्कूल परिसर में बालू का अबैध भंडारण पर खनन विभाग का कार्रवाई, 44 हजार CFT अबैध बालू और 1800 CFT स्टोन चिप्स जब्त

    जेआईएस फाउंडेशन चांडिल पॉलीटेक्निक में प्लेसमेंट ड्राइव 31 अभ्यर्थियों का चयन

    झिमड़ी लव जिहाद प्रकरण: पीड़िता ने बयान बदलने को लेकर अनुमंडलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन डर और दबाव में दिया था पहला बयान, अब मांगा न्याय

    एयर इंडिया विमान दुर्घटना पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जताया गहरा शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.