भोजपुरिया समाज ने सामूहिक सत्तू सेवन कर मनाया सत्तूवान पर्व, नववर्ष के रूप में हुआ आयोजन
जमशेदपुर भोजपुरिया समाज द्वारा आज 14 अप्रैल को सत्तूवान का आयोजन किया गया। आज का यह आयोजन गोलमुरी अब्दुल बारी कॉलेज के सामने स्थित भोजपुरिया भवन में हुआ। कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप सिंह भोजपुरिया ने बताया कि आज के इस सत्तूवान के दिन को हम नववर्ष के रूप में मनाते हैं। जब नया अनाज किसान लेकर आते हैं, तब इस महत्वपूर्ण पर्व को सत्तूवान के रूप में मनाया जाता है। भोजपुरी समाज के लोग अपने-अपने परिवार के साथ सत्तू खाते और पीते हैं। जिसमें सत्तू के साथ-साथ प्याज ,आम की चटनी, धनिया की चटनी, अचार हरिमिर्च, नमक सभी प्रकार के खाद्य सामग्री होते हैं। जिसमें परिवार के सभी लोग मिलकर सत्तू कहते हैं और शरबत बनाकर भी पीते हैं। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील यूनियन के अध्यक्ष एवं भोजपुरिया समाज के अध्यक्ष सह संरक्षक टुन्नू चौधरी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह उपस्थित थे। तथा भोजपुरी समाज के सभी सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह भोजपुरिया कर रहे थे। सभी सदस्य और अतिथियों ने मिलकर एक साथ सामूहिक रूप से सत्तू खाकर सत्तूवान के पर्व को मनाया। इसी तरह इस परंपरा को आगे बढ़ते हुए भोजपुरिया समाज चाहता है कि आने वाली पीढ़ी में भी संस्कार रहे इसके लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।