भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह धनबाद के प्रभारी अभय सिंह से मिले भरत सिंह
जमशेदपुर 3 अक्टूबर – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह धनबाद के प्रभारी अभय सिंह से घाघीडीह स्थित केंद्रीय कारावास में मुलाकात किया।
जहां भरत सिंह ने अभय सिंह जी से उनका हाल समाचार जाना। भरत सिंह जी ने बताया कि 11 अप्रैल से निरंतर अभय सिंह जी को झूठे आरोपों के कारण जेल में बंद रखा गया है, जो गलत है। हालांकि मामले की जांच चल रही है और हमें पूर्ण विश्वास है कि अभय सिंह जी को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा और शीघ्र ही वे कानूनी प्रक्रियाओं को पूर्ण कर समाज में वापसी करेंगे।
इस दौरान भरत सिंह के साथ कन्हाई पुष्टि, सुमित श्रीवास्तव, भूषण दीक्षित, संजय, सुनील श्रीवास्तव, राजेश सिंह, लखविंदर सिंह, अमनदीप सिंह आदि उपस्थित थे।