भारतीय जनतंत्र मोर्चा बिरसानगर जोन नम्बर 3 जोन समिति गठित
भारतीय जनतंत्र मोर्चा बिरसानगर मंडल द्वारा आज जोन नंबर 3 के प्रितपाल सिंह के घर के प्रांगण में सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन जोन नंबर 3 के प्रभारी प्रितपाल सिंह ने की। बैठक में संगठन को सशक्त बनाने के लिए जोन स्तरीय और बूथ स्तरीय समिति गठन करने तथा श्रेत्र की जनता के मूलभूत समस्याओं के निराकरण और सुविधाओं में विकास सम्बंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ।
इस बैठक में मुख्य रूप से मंडल के अध्यक्ष एम चंद्र शेखर राव उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, सचिव प्रितपाल सिंह, राजन गोराई, मदन साहीस, कार्तिक गोराई, मनस साहीस, चंदा देवी के अलावा अन्य उपस्तित हुए।
साथ ही बिरसानगर जोन नंबर 3 समिति का गठन इस प्रकार किया गया अध्यक्ष- राजन गोराई, महामंत्री-उमेश महतो, उपाध्यक्ष – तपन तन्तुबाई, फाल्गुनी गोराई, जितेंद्र कुमार, मंत्री – अशोक कुमार, कैलाश गोराई, अनीता देवी, कार्यसमिति सदस्य – आनंदी गोप, प्रकाश गोराई, रामचंद्र गोप, सुखदेव दास, सुरेश तंन्तुबाई, जसयुना गोप, गुलाबी महतो को मनोनीत किया गया।