राष्ट्र संवाद संवाददाता चंदन शर्मा
भगवानपुर ,बेगूसराय : भगवानपुर पुलिस इन दिनों विधिव्यवस्था को बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष पवन कुमार के निर्देश पर लगातार बाइक जांच अभियान चला रही है।इसी क्रम में रविवार को भगवानपुर थाना के एस आई राजीव कुमार सिंह ने भगवानपुर बाजार, बनहारा ढाला,एवं बनबारीपुर में सघन वाहन जांच किया जिसमें बाइक चालक का हेलमेट,बाइक के कागजात ,डिक्की ,कमर का जांच किया ।राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कमर डिक्की का इस लिए जांच किया जाता है की कोई अवैध समान तो नही ले जा रहा है।इस जांच अभियान में थाने की पुलिस बल भी मौजूद थी।