Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भागवत कथा श्रवण से सत्कर्म की प्रेरणा, सद्मार्ग पर चलने का मिलता है संदेश
    Headlines खबरें राज्य से धर्म पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    भागवत कथा श्रवण से सत्कर्म की प्रेरणा, सद्मार्ग पर चलने का मिलता है संदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भागवत कथा श्रवण से सत्कर्म की प्रेरणा, सद्मार्ग पर चलने का मिलता है संदेश

    कथा व्यास कैलाश जी महाराज ने भगवान की लीलाओं का किया भावपूर्ण वर्णन
    बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    तेघड़ा /बेगूसराय
    शारदीय नवरात्र के अवसर पर नया नगर दुलारपुर स्थित शिव दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे। विशाल पंडाल में कथा व्यास श्री कैलाश जी महाराज के मुखारविंद से भगवान के विभिन्न स्वरूपों और उनकी दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हुए। कथा के माध्यम से उन्हें सत्कर्म अपनाने, सदाचार का पालन करने और समाज में प्रेम व सद्भाव बनाए रखने का संदेश मिला।
    कथा व्यास श्री कैलाश जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य को पापों से मुक्ति की प्रेरणा देने के साथ धर्म और सद्मार्ग पर चलना सिखाता है। कथा की सार्थकता तभी है, जब उसकी सीख जीवन में उतारी जाए। सत्य, दया, करुणा और परोपकार को व्यवहार में अपनाकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। मानव सेवा और आपसी सद्भाव से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।
    मंदिर के विशाल पंडाल में संध्या आरती के बाद संगीतमय भजनों और कथा वाचन से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने एकाग्रता से कथा का श्रवण किया। समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
    मंदिर परिसर में प्रतिदिन संध्या 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक कथा का आयोजन हो रहा है। यह अनुष्ठान 18 अक्टूबर तक चलेगा। आयोजन में पुजारी अशोक सिंह, मुख्य पंडित बिट्टू कुमार झा, सुनील सिंह, संजय कुमार सिंह, रवि कुमार, हरवंश कुमार और सुधीर चौधरी सहित अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशेन इंटरनेशनल में दिखे मां दुर्गा के नौ रूप
    Next Article धुंध के पर्दा को चीर नहीं पा रही रेल, रफ्तार घटी

    Related Posts

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    October 14, 2026

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    October 14, 2026

    कृषि विज्ञान केंद्र, गम्हरिया के तालाब से युवक का शव बरामद

    October 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रघु महतो हत्याकांड का खुलासा, तीन सहकर्मी गिरफ्तार

    नहर से पाइपलाइन तक: गम्हरिया में बदलेगी सिंचाई व्यवस्था

    कृषि विज्ञान केंद्र, गम्हरिया के तालाब से युवक का शव बरामद

    वृद्धाश्रम में शिविर, 20 लोगों के भरवाए फॉर्म-6

    शक्ति स्थल पर शहीद देवेंद्र माझी को नमन

    धुंध के पर्दा को चीर नहीं पा रही रेल, रफ्तार घटी

    भागवत कथा श्रवण से सत्कर्म की प्रेरणा, सद्मार्ग पर चलने का मिलता है संदेश

    शेन इंटरनेशनल में दिखे मां दुर्गा के नौ रूप

    अखिल भारतीय पुलिस टी-20 टूर्नामेंट में एसएसबी के उपकप्तान बने बरौनी के अमन

    SIR के बाद छूटे मतदाताओं के पंजीकरण अभियान में तेजी लाने का निर्देश, अटल कलाम भवन में BLO की बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.