झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हुए हैं। भाजपा का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गिरिडीह से रांची जाने के क्रम में जैनामोड पहुंचे
बाबूलाल मरांडी ने यह माना है कि उनके सामने मिशन 2024 की बड़ी चुनौती है और वह चुनौती का पूरी ताकत से सामना करते हुए झारखंड को बेहतर झारखंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। श्री बाबूलाल मरांडी ने कहां है कि उन्हें जो ताज मिला है
वह कांटो भरा है, वैसे भी ताज काटो भरा होता है और उनकी भरसक कोशिश होगी की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के गृहमंत्री और देश के प्रधानमंत्री ने उन पर जो भरोसा किया है वे उस पर खरा उतरेंगे और झारखंड में पार्टी को इस कदर सवारेंगे कि आने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी झारखंड में बेहतर प्रदर्शन करेगी। इसके पहले जरीडीह पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और नारे लगाए।