Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
    Breaking News झारखंड

    नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नशा मुक्ति को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

     

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर पँचायत के तेलिया बांध व तेलिया निजामत गांव में सोमवार को देर शाम में एक आम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत मुखिया सोनी देवी ने की। इस आमसभा में गांव के सभी युवा, युवती, महिलाएं, पुरुष व बुजुर्ग शामिल हुए। आयोजित आम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने दो महत्वपूर्ण बिंदु पर निर्णय लिया कि गांव के मान सम्मान व सामाजिक प्रतिष्ठा को बनाए रखने हेतु शराबबंदी व नशा मुक्ति अभियान चलाया जाए। साथ ही सभी अपने अपने बच्चों पर यह देखेंगे कि वे मोबाइल की आड़ में क्या कर रहे हैं।आज बच्चों को गलत राह पर ले जाने में मोबाईल की बड़ी भूमिका है।

     

     

     

    आपके बच्चे मोबाईल फोन का सही उपयोग कर रहे हैं या कोई गलत राह पर चल पड़े हैं।इस तरफ सभी को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।अगर गांव में किसी व्यक्ति के घर शराब बनाई या बिक्री की जा रही है तो इसे सामाजिक अपराध माना जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि हम सभी ग्रामवासी मिलकर यह संपूर्ण प्रयास करेंगे कि हमारा गांव नशा मुक्त गांव व नशा मुक्त समाज बने। इसके लिए ग्रामीणों ने एक संगठन भी तैयार किया है, जिसमें रामलाल राम को अध्यक्ष, काशी प्रजापति को उपाध्यक्ष, दिनेश प्रसाद गुप्ता को सचिव, पूजा कुमारी को उपसचिव, अमीरका चौधरी को कोषाध्यक्ष व शोभा देवी को उप कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया है। जबकि सदस्य के रूप में सभी ग्रामवासी शामिल रहेंगे। वहीं मुखिया सोनी देवी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आमसभा का आयोजन कर ग्रामीणों द्वारा लिया गया निर्णय अति सराहनीय है। गांव व समाज को नशाखोरी से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यदि कांडी प्रखण्ड के सभी पंचायतों व गांवों में इसी प्रकार अभियान चलाया जाए तो गांव व पँचायत ही नहीं, बल्कि पूरा प्रखण्ड नशामुक्त हो जाएगा।

     

     

     

    मंगलवार की सुबह में तेलिया बांध व तेलिया निजामत गांव के सैकड़ो लोगों द्वारा ढोल बजाते हुए दोनों गांव में एक रैली निकाला गया। सभी दारू शराब बंद करो। अपने बच्चों के शिक्षा दीक्षा पर ध्यान दो सहित अन्य कई नारे लगाते चल रहे थे। इस अवसर पर सभी ने कहा कि आज अवैध रूप से दारू बनाने वाले व दारू बेचने वालों के लिए यह पहली चेतावनी है। अगर फिर भी दारू बनाना व बेचना बन्द नही किया गया तो फिर प्रशासन के साथ मिलकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

     

    मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम, पूर्व मुखिया जय किशुन राम, शांति देवी, रजमतिया कुवँर, कमला देवी, सुषमा देवी, सत्येंद्र राम, सविता देवी, शंभू प्रसाद गुप्ता, अखिलेश राम, काशी प्रजापति,गणेश चौधरी,नरेश प्रजापति सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
    Next Article सुदेश महतो का हेमंत सरकार पर निशाना , कहा – झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार सरकार द्वारा संचालित , राज्य के मुखिया कर रहे हैं नेतृत्व , एक भी कमिटमेंट नहीं किया पूरा , एंटी ओबीसी है यह सरकार

    Related Posts

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    May 22, 2025

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    May 22, 2025

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    May 22, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर दुनिया भी हैरान: मोदी

    प्रधानमंत्री ने भारत के सम्मान से समझौता किया: राहुल

    भारत के हक का पानी नहीं मिलेगा पाकिस्तान को: प्रधानमंत्री मोदी

    जनता मध्य विद्यालय छोटागोविन्दपुर जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यांस

    मुख्तार अंसारी के आकस्मिक निधन पर पहुंचे झारखंड विधानसभा अध्यक्ष, दिया सांत्वना

    पाकिस्तान जब तक सीमा पार आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाता, तब तक सिंधु जल संधि निलंबित रहेगी: भारत

    25 मई को यादव भवन का विधानसभाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो करेंगे उद्घाटन

    जयशंकर ने बर्लिन में भारतीय राजदूतों के क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

    मानगो में पानी के लिए जमकर हुआ बवाल

    नव्य-मानवतावादी विचार से ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.